लखनऊ में गोरखपुर के प्रेमी युगल ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती
एक प्रेमी जोड़े ने कल लखनऊ के एक मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद जब इनको पता चला कि घर के लोग नाराज हैं तो आज तड़के होटल के कमरे में अपने-अपने हाथ की नस काट ली।
लखनऊ (जेएनएन)। धर्म तथा जाति से ऊपर उठकर एक प्रेमी जोड़े ने कल लखनऊ के एक मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद जब इनको पता चला कि घर के लोग नाराज हैं तो आज तड़के होटल के कमरे में अपने-अपने हाथ की नस काट ली। दोनों को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोरखपुर निवासी प्रेमी युगल परसों लखनऊ पहुंचा था। इन लोगों ने नाका के होटल अमर में आराम किया। कल दोपहर में प्रेमी तथा प्रेमिका ने नाका क्षेत्र के एक मंदिर में जाकर विवाह कर लिया। अरमान हुसैन (21 वर्ष) गोरखपुर के तुर्कमानपुर क्षेत्र में थाना राजघाट का निवासी है। उसका शहर की ही लक्ष्मी कुशवाहा से प्रेम चल रहा था।
यह भी पढ़ें: बंद मकान में इत्मिनान से की लाखों की चोरी, जाते समय लगा दी आग
इसी बीच अरमान हुसैन के घर के लोगों ने उसका निकाह तय कर दिया। जिससे अरमान परेशान हो गया और परसों प्रेमिका को लेकर भाग निकला। इसी बीच लक्ष्मी कुशवाहा के पिता ने राजघाट थाना में अरमान के खिलाफ अपनी लड़की को भगाने का मामला दर्ज करा दिया। कल दोनों ने नाका क्षेत्र के एक मंदिर में विवाह कर लिया।
यह भी पढ़ें: सरकारी लूट व गुंडागर्दी करने वालों से सूद समेत हिसाब होगाः नकवी
अरमान ने लक्ष्मी की मांग भरने के बाद जीवन भर साथ निभाने का वादा भी किया। कल देर रात लक्ष्मी की बहन ने फोन करने उसको सूचना दी कि पुलिस पिताजी को पकड़कर ले गई है। अरमान के घर के लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद अरमान तथा लक्ष्मी परेशान हो गए। आज तड़के दोनों ने ब्लेड तथा चाकू से अपने हाथ की नस काट ली। होटल में दरवाजा न खुलने पर होटल के स्टॉफ ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों बेसुध पड़े थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ इनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया।