देर रात आंधी-बारिश, पेड़ गिरने से बच्ची की मौत
तेज आंधी के चलते राजेंद्रनगर पुलिस चौकी के पास पेड़ की एक डाल रिक्शे पर जा गिरा जिसमें बच्ची उस डाल के नीचे दब गई।
लखनऊ (जागरण संवाददाता)। रविवार देर रात आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम खुशगवार तो जरूर हो गया, लेकिन एक दुखद घटना भी हो गई। पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। आंधी रात करीब 11 बजे आंधी आई। इसके बाद तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई।
आंधी और बारिश में ऐशबाग निवासी नीलम की बेटी परी की मौत हो गई। नीलम अपने बच्चों हर्ष व परी के साथ रिक्शे से घर जा रही थीं। तेज आंधी के चलते राजेंद्रनगर पुलिस चौकी के पास पेड़ की एक डाल रिक्शे पर जा गिरा। जिसके नीचे रिक्शा चालक, नीलम और उसके दोनों बच्चे दब गए। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात बेटी ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: मना करने के बाद भी बारातियों ने बजाया डीजे, दुल्हन ने लौटा दी बारात