गजेंद्र आत्महत्या मामले में केजरीवाल दोषी : मेधा
नर्मदा बचाओ आंदोलन की अगुआ मेधा पाटकर ने दिल्ली में राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दोषी माना है। समाजसेविका मेधा पाटकर आज सोनभद्र में थीं।
लखनऊ। नर्मदा बचाओ आंदोलन की अगुआ मेधा पाटकर ने दिल्ली में राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह की आत्महत्या के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दोषी माना है। समाजसेविका मेधा पाटकर आज सोनभद्र में थीं।
सोनभद्र में कनहर परियोजना को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में ग्रामीणों की समस्या के संबंध में पहुंची मेधा पाटकर ने दिल्ली में किसान गजेंद्र की आत्महत्या के मामले में सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषी बताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के बाद भी एक किसान की मौत होना बेहद शर्मनाक है। मंच पर बैठे केजरीवाल, सिसौदिया तथा अन्य लोग इतने संवेदनहीन होंगे, मैं तो सपने में भी नहीं सोच सकती थी। कनहर परियोजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक कोर्ट का आर्डर नही आता काम नही होना चाहिए। विस्थापित व प्रशासन आपस में करे बात। आदिवासियो पर लगे मुकदमे हो वापस। विकास विरोधी होने के सवाल पर बोली मुझे फांसी पर लटका दो।