लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे की सुरक्षा में खतरा बना सियार
अमौसी हवाई अड्डे की सुरक्षा में सियार खतरा बन गया है। कई दिनों की तलाश के बाद भी वह नजर नहीं आ रहा है। वन टीम सियार को पकडऩे में लगी है।
लखनऊ (जेएनएन)। अमौसी हवाई अड्डे की सुरक्षा में सियार खतरा बन गया है। कई दिनों की तलाश के बाद भी वह नजर नहीं आ रहा है। रात एक बजे से सुबह चार बजे तक वन विभाग की टीम सियार को पकडऩे में लगी है। दरअसल यह समय जहाजों के आवागमन नहीं होता है। आसपास के जंगलों से यह सियार अमौसी हवाई अड्डे में घुस आए हैं। कुछ दिन पूर्व लखनऊ आए उप राष्ट्रपति के विमान के सामने से भी सियार को जाते देखा गया था। इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया था।
वाराणसी में खरगोश के चलते रोकना पड़ा विमान
वैसे हवाई अड्डे के आसपास जंगली खरगोश भी रनवे पर नजर आ जाते हैं। इससे पूर्व रनवे पर अजगर भी नजर आए थे। डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि सियार की तलाश में वन विभाग की टीम लगी है। वह रात में कैमरे में भी कैद हुआ है। सियार को उपराष्ट्रपति के लखनऊ आगमन के दौरान उनके विमान के सामने से जाते देखा गया था। उन्होंने बताया कि आसपास के जंगलों से यह सियार आ गए हैं, लेकिन उनकी कितनी संख्या है, यह पता नहीं चल सका है