भारत से शुरू हुए सभी प्रमुख धर्म : दलाई लामा
फर्रुखाबाद के संकिसा में विख्यात बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा ने भारत को प्रमुख धर्मों का जन्मदाता बताया। फर्रुखाबाद व मैनपुरी की सीमा पर संकिसा मठ में आज उन्होंने दूसरे दिन भी प्रवचन समारोह में लोगों को संबोधित किया।
लखनऊ। फर्रुखाबाद के संकिसा में विख्यात बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा ने भारत को प्रमुख धर्मों का जन्मदाता बताया। फर्रुखाबाद व मैनपुरी की सीमा पर संकिसा मठ में आज उन्होंने दूसरे दिन भी प्रवचन समारोह में लोगों को संबोधित किया।
फर्रुखाबाद के संकिसा में दलाईलामा ने दूसरे दिन आयोजित प्रवचन समारोह में कहा कि दुनिया के सभी प्रमुख धर्म भारत से ही शुरू हुए हैं। भारत में सभी धर्मों के लोग सर्व धर्म समभाव के प्रतीक हैं। इसका विस्तार तथा प्रगति होना स्वाभाविक है। चीन के सीमा उल्लंघन पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं। भारत के चीन से बहुत पुराने संबंध हैं। भारत को चीन के साथ भारत सहयोगी रुख अपनाए रखना चाहिए। इसके बाद दलाई लामा मैनपुरी के जसराजपुर पहुंचे। जहां पर उनको कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करनी है। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भी उनके कार्यक्रम में आने की संभावना है।