Move to Jagran APP

coronavirus: कम होती है गठिया के मरीजों की इम्युनिटी, कोरोना से रहें अधिक सतर्क

पाठकों के आए सवालों का जवाब केजीएमयू के गठिया रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुपम वाखलू ने दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 01:44 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 01:44 PM (IST)
coronavirus: कम होती है गठिया के मरीजों की इम्युनिटी, कोरोना से रहें अधिक सतर्क
coronavirus: कम होती है गठिया के मरीजों की इम्युनिटी, कोरोना से रहें अधिक सतर्क

लखनऊ, जेएनएन। गठिया मरीजों में इम्युनो सप्रेशन, बायोलॉजिक एजेंट की डोज दी जाती है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कम हो जाती है। लिहाजा, कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में मरीज बेवजह बाहर निकलने से बचें। घर में किसी के सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर खुद का कमरा अलग कर लें। हाथों की सफाई का ध्यान रखें। वहीं तुलसी, हल्दी, लहसुन, आंवला को सेवन करें। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो संक्रमण से बचाने में मददगार बनेंगे।

loksabha election banner

प्रश्न : गठिया मरीजों को कोरोना का खतरा अधिक है, क्या। मीना, आलमबाग

उत्तर: गठिया मरीजों को इम्यूनो सप्रेशन, बायोलॉजिक एजेंट की डोज दी जाती है। ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। मरीज के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा सामान्य लोगों से अधिक रहता है।

प्रश्न : 40 वर्ष की उम्र हो गई है। जोड़ो में दर्द हो रहा है। क्या हो सकता है। सुधीर, अलीगंज

उत्तर : कैल्सियम विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसके अलावा ऑस्टियो आर्थराइटिस की शुरुआत या सीरो निगेटिव आर्थराइटिस भी कारण हो सकता है।

प्रश्न : सुबह-शाम जुकाम होता है। सिर दर्द होने लगता है। कोरोना तो नहीं है। शशिकांत, सीतापुर

उत्तर : यह एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या हो सकती है। भाप लें और गरारा करें। राहत न मिले तो डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : सांस फूलने लगती है। बुखार, जुकाम कुछ नहीं है। क्या हो सकता है। मो. शावेज, हरदोई

उत्तर : सांस फूलने के कई कारण होते हैं । एनीमिया, हृदय रोग व फेफड़े में संक्रमण में ऐसी दिक्कत होती है। एक बार डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : तीन दिन से खांसी व गले में खराश है। क्या कोरोना हो सकता है? दिनेश, बलरामपुर

उत्तर : सूखी खांसी व गले में खराश कोरोना के लक्षणों में से है। एक बार फीवर क्लीनिक में दिखा लें। आवश्यकतानुसार जांच कराएं।

प्रश्न : पिता की बाईपास सर्जरी हुई है। पहले बीपी हाई अब बीपी लो रहता है। क्या करें, कोई उपाए बताएं? अनिल, लखनऊ

उत्तर : आपके पिता की बाईपास सर्जरी हो चुकी है।। लिहाजा, हृदय रोग के डॉक्टर को समय-समय पर दिखाते रहें। गर्मी में बीपी लो की समस्या हो जाती है। ऐसे में चित्सिक से दोबारा िमिलकर परामर्श लें।

प्रश्न : लॉकडाउन से लगातार तनाव हावी हो रहा है। भूख भी कम हो गई है, क्या करें। शुभम, लखनऊ

उत्तर : सकारात्मक रहें। व्यायाम करें। दिनचर्या सही होने पर तनाव से मु क्ति मिलेगी। पौष्टिक व सुपाच्य भोजन करें। पानी पर्याप्त िपिएं।

प्रश्न : पति के सीने में दर्द रहता है। सिर में भी भारी पन बना रहता है। नीलम, संडीला

उत्तर : चलने-फिरने या व्यायाम करने में दर्द उठता है, तो हृदय रोग के डॉक्टर को दिखा लें। जांच कराकर इलाज कराएं।

प्रश्न : क्या दफ्तर से घर लौटकर आने पर कपड़ा धुलना जरूरी है। अशोक कुमार, अंबेडकर नगर

उत्तर : यदि संक्रमित व्यक्ति या वस्तु के संपर्क में अनजाने में आए हैं, तो कपड़े पर भी वायरस आने का खतरा रहता है। लिहाजा, परिवार व खुद की सुरक्षा के लिहाज से बाहर से आने पर कपड़ा सीधे बाथरूम में उतारें और उसे धुल दें। खासकर भीड़भाड़ में जाने पर या अधिक लोगों के संपर्क में आने पर कपड़े को धुल दें।

प्रश्न : तीन दिन से भूख कम लग रही है। बुखार व शरीर में दर्द हो रहा है। क्या हो सकता है। अंकित, सुल्तानपुर

उत्तर : वायरल फीवर के लक्षण हैं। पैरासीटामॉल ले लें। राहत न मिलने पर डॉक्टर को दिखा लें।

प्रश्न : सिर में दर्द बना रहता है। उल्टी भी कभी-कभार होने लगती हैं। कोमल, लखनऊ

उत्तर : माइग्रेन की समस्या हो सकती है। डॉक्टर को दिखाकर इलाज कराएं।

प्रश्न : खांसी व गले में खराश बनी रहती है। ठंडी हवा लगने पर समस्या बढ़ जाती है। गिरधारी, तंबौर

उत्तर : ठंडी हवा से बचाव करें। एलर्जी की समस्या है। भाप लें। गरारा करें। राहत मिल जाएगी।

प्रश्न : 20-25 दिन से खांसी आ रही है। दवा से राहत नहीं मिल रही है। अमृता, लखीमपुर

उत्तर : चेस्ट के डॉक्टर को दिखाएं। खांसी के कई दिन आए गए। जांच कराकर इलाज कराएं।

प्रश्न : कोरोना का कहर चल रहा है। इस समय कैसा भोजन करना चाहिए। शिवम, मैगलगंज

उत्तर : मौसमी फल खाएं। हरी सब्जी खाएं। पौष्टिक आहार का सेवन करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और संक्रमण से शरीर का बचाव हो सकेगा।

प्रश्न : कोरान वायरस से बचने के लिए बच्चे क्या उपाय करें। शिवम, बाराबंकी

उत्तर : घर में रहें। दोस्तों के साथ घूमना बंद करें। हाथ की सफाई रखें। पौष्टिक आ हार का सेवन करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

प्रश्न : पैदल चलने पर सांस फूलती है। ठंडी हवा लगने पर छींके आने लगती है। क्या बीमारी हो सकती है। सुखविंदर, हरदोई

उत्तर : एलर्जी व अस्थमा उभरने के लक्षण लग रहे हैं। एक बार डॉक्टर से परामर्श लेकर जांच करा लें। ठंडी हवा, ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचें।

प्रश्न : पेट निकल रहा है। गैस की समस्या बढ़ रही है। क्या करना चाहिए। विकास, लखनऊ

उत्तर : तैलीय, गरिष्ठ भोजन व खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद सुबह टहलने की आदत डालें। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

प्रश्न : दाहिने तरफ के टांसिल में सूजन आ गई है। बुखार आ रहा है। क्या करें। धनंजय, रायबरेली

उत्तर : आपके गले में इंफेक्शन हो गया है। ईएनटी के डॉक्टर को िदखा लें। कुछ दिन एंटी बायोटिक को कोर्स चल सकता है।

प्रश्न : गले में खराश व खांसी की समस्या है। जांच में ब्रांकाइटिस की समस्या बताई गई है। क्या करना चाहिए। नीरज, रायबरेली

उत्तर : नमक डालकर गुनगुने पानी से गरारा करें। भाप लें। चिकित्सक से मिलकर इलाज शुरू कराएं। आवश्यता होगी तो ब्रांको डायलर दिया जाएगा।

प्रश्न - थोड़ी दूर ही साइकिल चलाने पर सांस फूलने लगती है। क्या हो सकता है। अनूप, हरदोई

उत्तर : अस्थमा, एनीमिया या हार्ट की दिक्कत हो सकती है। एक बार डॉक्टर को दिखा लें। जांच कराकर इलाज कराएं।

प्रश्न : रोज सुबह उठने पर हाथ-पैर में दर्द होने लगती है। क्या करें। नितीश, बाराबंकी

उत्तर : ब्लड शुगर का टेस्ट करा लें। इसके अलावा खानपान का ध्यान रखें। व्यायाम भी रोज करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.