पीलीभीत में महिला से सामूहिक दुष्कर्म विरोध पर हाथ-पैर की अंगुलियां काटी
युवक व उसके तीन साथियों ने दुष्कर्म कर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई के साथ पैर एवं हाथ की अंगुलियां काट दीं।
पीलीभीत (जेएऩएन)। रिश्तेदारी से वापस घर जा रही महिला को गांव के ही बाइक सवार युवक ने गांव छोडऩे के बहाने से लिफ्ट दी। फिर पूरनपुर के एक घर में बंधक बनाकर तीन साथियों के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके पैर के पंजे और हथेली की कई अंगुलियां काट दीं। अगले दिन मरणासन्न पीडि़ता को जोगराजपुर रेलवे स्टेशन के पास फेंककर फरार हो गए। पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। महिला जिला अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है।
महिला पूरनपुर तहसील क्षेत्र के मायके से ससुराल थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव जाने के लिए 14 अप्रैल को पूरनपुर में प्रसाद टॉकीज समीप टेंपो स्टैंड पहुंची। पीछे से आये गांव के ही युवक ने घर छोडऩे की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। युवक उसे पूरनपुर के ही एक घर में ले गया और बंधक बना लिया। यहां युवक व उसके तीन साथियों ने दुष्कर्म कर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। अगली सुबह होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की।
धारदार हथियार से उसके एक पैर के पंजे एवं हाथ की अंगुलियां काट दीं। अचेत होने जाने पर आरोपी उसे मृत समझकर जोगराजपुर के सामने रेलवे लाइन पर डालकर फरार हो गए। सुबह महिला को जीआरपी ने शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे पीलीभीत जिला अस्पताल ले गए। शनिवार को महिला के पति ने मुख्य आरोपी उस्मान व तीन अन्य के खिलाफ कोतवाली पूरनपुर में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।