इमरान मसूद की वापसी सपा का डैमेज कंट्रोल
लखनऊ। सपा से पूर्व विधायक इमरान मसूद ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में वापसी की। आज उन्होंने फि
By Edited By: Published: Sun, 15 Sep 2013 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2013 06:55 PM (IST)
लखनऊ। सपा से पूर्व विधायक इमरान मसूद ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी में वापसी की। आज उन्होंने फिर से सपा सदस्यता ग्रहण की। पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस से लड़ा था।
सहारनपुर के इमरान मसूद कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रशीद मसूद के भतीजे हैं। सहारनपुर में सपा में बहुत खास ओहदे पर रहे रशीद मसूद को एक मजबूत खेमा माना जाता है। अब उनके खेमे में सेंध लगनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आज उनके भतीजे इमरान मसूद ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इमरान मसूद सहारनपुर के मुजफ्फराबाद से सपा के विधायक थे। इसके साथ ही वो सहारनपुर नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे चुके हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें