मोदी की बोटी-बोटी के बयान पर इमरान ने मांगी माफी
देर से ही सही पर पर पछतावा जताते हुए सहारनपुर केपूर्व विधायक इमरान मसूद ने अपने उस बयान पर माफी मांगी, जो लोकसभा चुनाव के दरम्यान खासी चर्चा में रहा था। मोदी का नाम लिए बिना इमरान ने कहा कि चुनाव के दौरान जुमले के तौर पर मैंने बोटी-बोटी करने का बयान दे दिया था।
लखनऊ। देर से ही सही पर पर पछतावा जताते हुए सहारनपुर केपूर्व विधायक इमरान मसूद ने अपने उस बयान पर माफी मांगी, जो लोकसभा चुनाव के दरम्यान खासी चर्चा में रहा था। मोदी का नाम लिए बिना इमरान ने कहा कि चुनाव के दौरान जुमले के तौर पर मैंने बोटी-बोटी करने का बयान दे दिया था। राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान गांव सीकरीखुर्द में इमरान ने कहा कि जब राहुल गांधी ने मुझे टोका तो मैं चुप हो गया था। माफी मांगने के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए इमरान ने कहा कि केंद्र सरकार में ऐसा कोई नेता नहीं है जो अपनी अशोभनीय भाषा पर अंकुश लगा सके। भाजपा नेता जो चाहते हैं, खुलकर बोलते हैं। उन्हें इससे कुछ मतलब नहीं है कि इसका क्या असर होगा। मोदी का 56 इंच का सीना अब 36 का हो गया है।
सपा की साइकिल चला रहे मोदी : निर्मल खत्री
सहारनपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि आज किसान बेहाल हैं, लेकिन इसकी ङ्क्षचता न तो प्रदेश की अखिलेश सरकार को है, न मोदी सरकार को। प्रदेश का हाल तो कुछ ऐसा है कि सपा की साइकिल चला रहे मोदी और पीछे बैठे अखिलेश यादव मुस्करा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा के नेता मुलायम ङ्क्षसह यादव हों या अखिलेश यादव, इन दोनों ने कहा था कि सरकार आने पर किसानों को गन्ने का दाम साढ़े 300 रुपये देंगे, लेकिन अब दाम 250 से 280 रुपये हंै।
भाजपा ने भगवान को भी धोखा दिया : राजीव शुक्ला
सहारनपुर : पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत मजबूती से लड़ेगी। यूपी में गठबंधन करना है या नहीं, यह हाईकमान तय करेंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले कि उनकी क्या बात करें, उन्होंने भगवान राम तक को नहीं छोड़ा, उन्हें भी धोखा दिया है।
बिचौलियों ने लूट लिए किसान : जतिन प्रसाद
सहारनपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि बिचौलियों ने किसानों को लूट लिया है। आज किसान खून के आंसू रो रहा है, मगर सरकार को ङ्क्षचता नहीं है। जतिन प्रसाद ने नारा दिया कि तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो।
थ्री-एम में फंस गई जनता: पुनिया
सहारनपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा कि आज जनता थ्री-एम में फंस गई है। इस थ्री एम का मतलब है, मोदी, मुलायम ङ्क्षसह तथा मायावती। ये तीनों अपनी बातों में जनता को फंसा तो लेते हैं, लेकिन बाद में जनता भी पछताती है कि ये क्या हुआ। कालाधन देश में लाकर 15-15 लाख का वायदा करने वाले अब उसे चुनावी जुमला बता रहे हैं। जिस प्रदेश में किसान मर रहे हैं, वहां जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री तो विदेश में ही रहते हैं: जायसवाल
सहारनपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी विदेशों के दौरे पर हैं। बोले कि वे जितनी तेजी से विदेश घूम रहे हंै, उस हिसाब से तो सरकार के बचे हुए साढ़े तीन साल में देश कम पड़ जाएंगे। जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को देश की जनता के लिए काम करना चाहिए। किसानों का दर्द बांटना चाहिए।