Move to Jagran APP

सपा जैसी लुटेरी सरकार नहीं देखी : अजित सिंह

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने प्रदेश की सपा जैसी बेईमान और लुटेरी सरकार नहीं देखी। आरोप लगाया कि मुलायम को केवल तीन जनपदों के विकास से सरोकार है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 12:13 PM (IST)
सपा जैसी लुटेरी सरकार नहीं देखी : अजित सिंह

लखनऊ। मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने प्रदेश की सपा जैसी बेईमान और लुटेरी सरकार नहीं देखी। आरोप लगाया कि मुलायम को केवल तीन जनपदों के विकास से सरोकार है। पूरा प्रदेश चाहे गर्त में चला जाए। कहा कि प्रदेश में रालोद अकेले चुनाव लड़ेगा। जून 2016 तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। किसान मजदूर सम्मेलन में अजित सिंह ने अबकी बार रालोद सरकार का नारा देते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर जमकर कटाक्ष किए। प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भर्ती के नाम पर नौजवानों से उगाही की जा रही है। गरीबों के बच्चे कुंठा का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश की सपा सरकार लूटखसोट में लगी है। यादव सिंह जैसे भ्रष्ट अफसरों को सीबीआइ जांच से बचाने के लिए मुलायम सिंह सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने जा रहे हैं। मुलायम परिवार के 22 लोग पूरे प्रदेश पर हुकूमत चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर भी आमजन विशेष रूप से युवाओं की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया और भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी का खिताब दिया। कहा कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के बहाने किसानों की भूमि हड़पने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

prime article banner

हरित प्रदेश को छेड़ा जाएगा आंदोलन : अजित सिंह ने बताया कि प्रदेश पुनर्गठन के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके तहत वेस्ट यूपी में हरित प्रदेश समेत पूरी यूपी को 4 भागों में बांटने को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसान मजदूर सम्मेलन में गेजा निवासी अमान उल्ला खां ने यूपी के विभाजन से संबधित हस्त निॢमत मानचित्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन गोरखपुर और बुंदेलखंड में भी किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.