Move to Jagran APP

अंधविश्वास और अफवाह के अफसानों के बीच चोटी कटने की हकीकत

अंधविश्वास और अफवाह के अफसानों के बीच चोटी कटने की हकीकत वाली घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। आज सैकड़ों महिलाओं की चोटी कट गई।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 08:07 AM (IST)
अंधविश्वास और अफवाह के अफसानों के बीच चोटी कटने की हकीकत
अंधविश्वास और अफवाह के अफसानों के बीच चोटी कटने की हकीकत

लखनऊ (जेएनएन)।  अंधविश्वास और अफवाह के अफसानों के बीच चोटी कटने की हकीकत वाली घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। आज सैकड़ों महिलाओं की चोटी कट गई वहीं कहीं-कहीं  पुरुषों के भी बाल कटने की घटनाएं हुई। राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में 13 महिलाएं व एक पुरुष की चोटी कटी। अमेठी व जगदीशपुर में एक-एक महिला ने चोटी कट जाने का दावा किया गया। दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। रायबरेली में 10 महिलाओं व एक पुरुष की चोटी कटने की घटना सामने आई है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: मंत्री और सचिव की तीन घंटे बैठक लेकिन मरीजों को मिले छह मिनट

पूर्वांचल के जौनपुर में चोटी कटवा को भागते देखने का दावा किया गया। 10 जिलों में शनिवार रात एक पुरुष सहित कुल 32 महिलाओं की चोटी कटने की सूचना है। चंदौली मेंसैयदराजा क्षेत्र के भतीजा गांव में चोटी कटने के बाद दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ-सहारनपुर मंडल में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मेरठ में 4, मुजफ्फरनगर में 3, बागपत में 4, बुलंदशहर में 6, बिजनौर में 6, सहारनपुर में एक महिला की चोटी व सिख युवक के केश कट गए।

यह भी पढ़ें: 48 बच्चों की मौत का भयावह मंजर देख अटकी रहीं सांसें, बहते रहे आंसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.