Move to Jagran APP

निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष होंगे हृदय नारायण दीक्षित

यूपी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र भाजपा के हृदय नारायण दीक्षित ने नामांकन किया है इसलिए उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 02:15 PM (IST)
निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष होंगे हृदय नारायण दीक्षित
निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष होंगे हृदय नारायण दीक्षित

लखनऊ (जेेएनएन)। यूपी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र भाजपा के हृदय नारायण दीक्षित ने नामांकन किया है इसलिए उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। गुरुवार को विधिवत वह अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को प्रात: 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सेंट्रल हाल में प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे के समक्ष नामांकन किया गया और गुरुवार को अध्यक्ष निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा होगी। विधानसभा के नए अध्यक्ष के तौर पर हृदयनारायण दीक्षित की ताजपोशी अब तय मानी जा रही है। 

प्रदेश स्तर पर वह पार्टी के संसदीय कार्यमंत्री का काम भी देख चुके हैं और नियमों के जानकार माने जाते हैं। दीक्षित की साफ-सुथरी छवि भी उन्हें ये पद दिए जाने के लिए अहम मानी जा रही है।

 यह भी पढ़ें: अखिलेश ने कहा, जनता जल्द महसूस करने लगेगी दोनों सरकारों का अंतर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.