आज लखनऊ में होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
लखनऊ (जेएनएन)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत शुक्रवार को लखनऊ में होंगे। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल को सुबह 11ः15 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगे।
यहां से गृहमंत्री सीधे एमआर जयपुरिया स्कूल कानपुर रोड की न्यू ब्रांच के उद्घाटन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6ः30 बजे मध्य विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएमएस विशालखण्ड गोमतीनगर में भी सम्मिलित होंगे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी दाखिले के लिए आज से मिलेंगे फॉर्म
गृहमंत्री अगले दिन 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे व्यापारी सम्मेलन में होटल लीजेन्ट गोमतीनगर जाएंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बदा सिंह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें: छह घंटे तक सुलगता रहा सहारनपुर, अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर विवाद