होली के एक दिन पहले ही रंग में सराबोर हो गया गोरखपुर
रंगों के त्यौहार होली के एक दिन पहले ही गोरखपुर रंगों में सराबोर हो गया। लोगों ने होलिका शोभायात्रा में जमकर अबीर व गुलाल की बारिश की।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 11:02 AM (IST)
लखनऊ। रंगों के त्यौहार होली के एक दिन पहले ही गोरखपुर रंगों में सराबोर हो गया। लोगों ने होलिका शोभायात्रा में जमकर अबीर व गुलाल की बारिश की।
गोरखपुर में आज पाण्डेयहाता मोहल्ले में होलिका यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी हाथ से अबीर व गुलाल उड़ाकर सारे माहौल को रंगीन कर रहे थे। इस होलिका शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल लोग होली के गीत गाने हुए एक दूसरे पर रंग के साथ-साथ अबीर-गुलाल भी फेंक रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें