Move to Jagran APP

यूपी पुलिस का इतिहास सबसे गौरवमय : राम नाईक

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक मानते है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का इतिहास देश में सबसे ज्यादा गौरवमय है। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन आज राज्यपाल ने लखनऊ पुलिस लाइन में रैतिक परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 10:53 AM (IST)
यूपी पुलिस का इतिहास सबसे गौरवमय : राम नाईक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक मानते है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का इतिहास देश में सबसे ज्यादा गौरवमय है। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन आज राज्यपाल ने लखनऊ पुलिस लाइन में रैतिक परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का इतिहास देश में सबसे ज्यादा गौरवमय है। यहां के जैसा ऐसा उज्जवल इतिहास किसी दूसरी फोर्स का नही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आप अपने इस इतिहास को संजो कर रखे। जो समाज अपने इतिहास को भूलता है, वो भविष्य को नही बना सकता है।

राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि समाज को भयमुक्त और सुरक्षा का भरोसा सिर्फ पुलिस दिला सकती है। आपको समाज के बीच में यह भरोसा कायम रखना है। अपना आत्मविश्वास तथा मन कहीं पर भी डिगाना नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में 126 शहीद पुलिस कर्मियो को मेरा नमन है।

इससे पहले राज्यपाल ने रैतिक परेड में की सलामी ली। राज्यपाल वीरता के लिए 34 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए 12 अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ प्रमुख सचिव गृह देवाषीष पांडा भी मौजूद थे।

आज दिन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर आइपीएस अधिकारियों को दोपहर भोज देंगे और अफसरों को संबोधित भी करेंगे। आज ही 5:30 बजे तक वरिष्ठ अधिकारी रेडियो मुख्यालय में प्रस्तुतीकरण देंगे। पुलिस अफसरों के सम्मेलन के बाद 7.30 बजे शाम को पुलिस लाइन में बड़ा खाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 8.30 बजे आफिसर्स मेस में लेडीज क्लब डिनर का आयोजन किया गया है। राज्यपाल राम नाईक ने पुलिस सप्ताह के आरंभ कर कल पुलिस अधिकारियों को रात्रिभोज दिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा व डीजीपी एके जैन समेत बड़ी संख्या में आइपीएस अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.