Move to Jagran APP

याकूब मेमन को फांसी के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की आज नागपुर में फांसी के बाद उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट है। नेपाल से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2015 10:27 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2015 01:03 PM (IST)
याकूब मेमन को फांसी के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

लखनऊ। मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की आज नागपुर में फांसी के बाद उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के साथ राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट है। नेपाल से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है।

loksabha election banner

मुंबई बम कांड के आरोपी याकूब मेमन को फांसी के बाद उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से सटे जिलों बलरामपुर, महराजगंज, गोंडा, बहराइच के साथ पीलीभीत जिलों में हाई अलर्ट है। इन सभी जगह पर भारत-नेपाल सीमा सील कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एसएसबी जवान सीमावर्ती क्षेत्र में अलग-अलग टीम के साथ गश्त कर रहे हैं। नेपाल से आने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सिद्धार्थनगर में नेपाल बार्डर को सीज कर दिया गया। यहां एसएसबी के साथ पुलिस की टीम 24 घंटे निगरानी पर रहेगी। यहां पर शहर के होटलों के साथ ढाबों पर सघन चेकिंग चल रही है। नागपुर सेंट्रल जेल में आज याकूब मेनन को प्रात: सात बजे फांसी होनी थी, लेकिन उसको तय समय से पहले ही फांसी पर लटका दिया गया। याकूब को फांसी के कारण आज लखनऊ में प्रमुख स्कूलों की सुरक्षा को सेना के हवाले कर दिया गया।

जन्मदिन पर मिली मौत

30 जुलाई, 1962 को पैदा हुए याकूब को 54वें जन्मदिन पर मौत की सजा दी गई। मुंबई में 12 मार्च, 1993 के शृंखलाबद्ध धमाके में 257 लोग मारे गए थे। इसी मामले में मेमन को फांसी दी गई। उसे आज सुबह 6:30 बजे नागपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। फांसी के मद्देनजर देशभर में अलर्ट कर दिया गया है। यह चौथा मौका था जब सुप्रीम कोर्ट ने याकूब की फांसी पर मुहर लगाई। नागपुर जेल में आज 30 वर्ष बाद किसी कैदी को फांसी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.