वेस्ट यूपी में अब हेलीकाप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अब हेलीकाप्टर की मदद लेगी। इसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी। पुलिस हेलीकाप्टर का प्रयोग कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी में भी करेगी।
लखनऊ। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अब हेलीकाप्टर की मदद लेगी। इसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी। पुलिस हेलीकाप्टर का प्रयोग कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी में भी करेगी।
हेलीकाप्टर की मदद से नोएडा से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी कांवड़ मार्ग की निगरानी होगी। प्रदेश पुलिस एयर सर्विलांस से कांवड़ यात्रा की निगरानी करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी अब हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का जायजा लेंगे। कांवड़ यात्रा पर नजऱ रखने के लिए एयर सपोर्ट यूनिट तैनात हो गई है। इसके लिए बागपत, गाजियाबाद तथा मेरठ के अधिकारियों को करना होगा हवाई दौरा। सहारनपुर से नोएडा तक भी रखी जाएगी हवाई निगरानी।