जंगल में प्रेमी युगल के साथ हैवानियत, दो आरोपी गिरफ्तार
डंडे के जोर पर प्रेमी युगल को जंगल में ले गए। जंगल में भी प्रेमी व प्रेमिका की पिटाई की गई। उसके बाद जमीन पर सोने को मजबूर किया।
महराजगंज (जेएनएन)। कोल्हुई थाना अंतर्गत स्थित एक जंगल में दो मनबढ़ युवकों ने प्रेमी युगल के साथ बेइंतहा हैवानियत की। प्रेमी व प्रेमिका को डंडे से पीट कर साथ सोने को मजबूर किया। आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। एक सामाजिक व्यक्ति ने हैवानियत से भरी वीडियो आइजी को भेज दी। आइजी ने संज्ञान लिया और कड़ी फटकार लगाई तो मैनेज में जुटी पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। आइजी ने मामले की जांच एएसपी आशुतोष शुक्ल को सौंपी है।
आइजी के निर्देश पर एएसपी शाम को कोल्हुई पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। महिला आरक्षी की उपस्थिति में पीडि़ता का बयान लिया गया। एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी के साथ दो दिन पहले घूमने जा रही थी। रास्ते में मनबढ़ युवकों ने दोनों को रोक लिया। नाम व पता के साथ रिश्ता पूछा। दोनों प्रेमी युगल हैं यह जानकर मनबढ़ युवकों ने प्रेमी-प्रेमिका को पहले डंडे से पीटा।
डंडे के जोर पर प्रेमी युगल को जंगल में ले गए। जंगल में भी प्रेमी व प्रेमिका की पिटाई की गई। उसके बाद जमीन पर सोने को मजबूर किया। प्रेमी की पिटाई तब तक जारी रही जब तक प्रेमी ने प्रेमिका को निर्वस्त्र नहीं कर दिया। डंडे के जोर पर ही दोनों को साथ सोने पर मजबूर किया। यह वीडियो तीसरे दिन मंगलवार को आइजी जोन गोरखपुर के पास पहुंची तब मामला खुला।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में कक्षा दो की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जा रही है। आरोपी बृजेश एवं सोमनाथ निवासी ग्राम पिपरिहा को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: पिता ने बेटी के प्रेमी का गुप्तांग काटा और फिर शव को पेड़ से लटकाया