ग्राम रोजगार सेवक अखिलेश यादव ने जहर खाया
लखनऊ। अपनी मांग को लेकर लखनऊ में लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे सूबे के ग्राम रोजगार सेवकों के
By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 05:18 PM (IST)
लखनऊ। अपनी मांग को लेकर लखनऊ में लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे सूबे के ग्राम रोजगार सेवकों के सब्र का बांध आज टूट गया। बदायूं के ग्राम रोजगार सेवक अखिलेश यादव ने आज सरकार की नीतियों के विरोध में जहर खा लिया। अखिलेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों ने आज प्रदर्शन के दौरान आपा खो दिया। आज बदायूं के अखिलेश यादव ने जहर खा लिया। अखिलेश की हालत खराब होने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसको देखने वालों का तांता लगा है। डाक्टर अखिलेश के उपचार में लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें