अखिलेश को जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचे राज्यपाल
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास अचानक राज्यपाल राम नाइक पहुंच गए। राज्यपाल को देखकर मुख्यमंत्री ने भी गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। सूत्रों की माने तो राज्यपाल अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर मुख्यमंत्री के आवास कालीदास मार्ग पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास अचानक राज्यपाल राम नाइक पहुंच गए। राज्यपाल को देखकर मुख्यमंत्री ने भी गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। सूत्रों की माने तो राज्यपाल अचानक प्रोटोकॉल तोड़कर मुख्यमंत्री के आवास कालीदास मार्ग पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई। देते हुए खूब तरक्की करने व लंबी उम्र जीने की शुभकामनाएं दी।
जन्मदिन और वन महोत्सव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन और वन महोत्सव की शुरुआत का दिन इत्तेफाक से एक ही रहा। अतः इस दिन को उन्होंने पारिजात का पेड़ लगाया। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए कार्यकर्ता भी जुटे थे। मुख्यमंत्री ने मंच से आकर हर कार्यकर्ता से पुष्प गुच्छ लेकर उन्हें धन्यवाद किया।