राज्यपाल का काम सरकार के काम की निगरानी कराना : नाईक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बस्ती में आज राज्यपाल के दायित्व के महत्व पर प्रकाश डाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि सरकार और उसके मंत्री संविधान के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी करना उनका काम है। ऐसा करके वह कोई गलत काम नहीं कर रहे। रही बात सरकार के कामकाज से संतुष्टि की तो इसमें बड़े सुधार की जरूरत है।
रविवार को बस्ती जिले के पड़री बाबू गांव में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के दौरान राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काशी ¨हदू विश्वविद्यालय में छात्रों पर लाठीचार्ज और फाय¨रग की घटना दुखद है। राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है। पूरी घटना से वह राष्ट्रपति को अवगत कराएंगे। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शाही अंदाज में मनाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के मामले में मंत्री आजम खां की टिप्पणी पर सीधी प्रतिक्रिया से परहेज किया, लेकिन कहा, मंत्री के बयान पर वह कुछ बोलेंगे तो मुद्दा बन जाएगा। मुलायम सिंह यादव को खुद आजम खां से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है। पिछले दिनों वाराणसी दौरे में सड़कों की दुर्दशा भी देखी है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में भी व्यापक सुधार की जरूरत है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर नाईक ने कहा इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को निर्णय लेना है। कोई सर्वमान्य हल निकाला जाना चहिए। इससे पहले नाईक ने श्रीराम कथा समारोह के उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में भगवान राम को एक आदर्श राजा बताया। अब तो रामायण ¨हदी में ही नहीं अनेक भाषाओं में है। रामपुर की लाइब्रेरी में उर्दू में रामायण देखा तो सुखद लगा। इससे यह बात साफ है कि अन्य धर्मो के अनुयायी भी राम के आदर्श जीवन चरित्र के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं।