सम्भल में प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद प्रेमिका को जिंदा फूंका
सम्भल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में गांव महमूदपुर में प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद प्रेमिका को जिंदा जला दिया। प्रेमिका को जलता छोड़कर वह फरार हो गया।
लखनऊ। सम्भल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में गांव महमूदपुर में प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद प्रेमिका को जिंदा जला दिया। प्रेमिका को जलता छोड़कर वह फरार हो गया। मोहल्ले वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने प्रेमी पर दुष्कर्म के बाद जलाने का आरोप लगाया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। ्र
पुलिस के अनुसार धनारी थाना क्षेत्र के दिनौरा निवासी शेर सिंह से युवती रेखा का चार साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। शुक्रवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिला और इस बीच उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। युवती को जलता छोड़कर प्रेमी फरार हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोंगों व परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म के बाद जलाने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ चर्चा हैं की परिजनों ने जला कर मार डाला। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।