निकाह से मना करने पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
युवती के निकाह से इन्कार करने से खफा एक विवाहित ने अपने भाई के साथ युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फीरोजाबाद में रामगढ़ थाना की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्र
<स्त्रद्बक्>लखनऊ। युवती के निकाह से इन्कार करने से खफा एक विवाहित ने अपने भाई के साथ युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फीरोजाबाद में रामगढ़ थाना की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की शिकयत लेकर कल पीडि़ता अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा से मिली थी और पत्र दिया था। <स्त्रद्बक्>रामगढ़ थाना क्षेत्र की ताड़ो वाली बगिया इलाके की पीडि़ता का आरोप है कि उसके मुहल्ले का ही वसीम पिता के दुर्घटना में घायल होने का बहाना बनाकर चार-पांच दिन पहले अपने साथ घर से ले गया और फिर भाई के साथ शिकोहाबाद में बंधक बनाकर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। युवती ने दोनों भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। कल पुलिस ने वसीम और फहीम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती की मां ने बताया कि आरोपी उसकी पुत्री से निकाह करना चाहता था। शादीशुदा होने के चलते उसने शादी से इन्कार कर दिया था।