मुरादाबाद में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
मुरादाबाद में कल रात एक 14 वर्षीय मासूम को दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया। मामला दूसरे संप्रदाय का होने के कारण पुलिस इसमें फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पीडि़ता के परिवार के लोगों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
लखनऊ। मुरादाबाद में कल रात एक 14 वर्षीय मासूम को दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया। मामला दूसरे संप्रदाय का होने के कारण पुलिस इसमें फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पीडि़ता के परिवार के लोगों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।
मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरझुण्डी की एक 14 वर्षीया बालिका कल रात को नौ बजे घर के बाहर सरकारी हैंड पंप पर पानी भरने के लिए गयी थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसका मुंह दबोच कर उसको उठा लिया। इसके बाद दोनों लड़की को गन्ने के खेत में ले गये। दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहां पर लड़की के बेहोश होने के बाद पर दोनों युवक उसे खेत में छोड़ कर भाग गये। जब लड़की काफी देर तक नहीं लौटी तब घर के लोग उसकी तलाश में निकले। रात बारह बजे लड़की इनको गन्ने के खेत में कराहती मिली। परिजन उसे घर लाए और होश आने पर पूछताछ की। इसके बाद युवती ने आपबीती सुनाई। आज तड़के परिवार के लोग लड़की को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है।