Move to Jagran APP

बिहार से अगवा दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

बिहार से अगवा दलित किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। अपहर्ताओं के चंगुल में एक माह से छटपटा रही पीडि़ता किसी तरह छूटकर भागी तो पड़ोस के लोगों ने सच जाना। शाहजहांपुर पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की बरामदगी की

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2015 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2015 11:16 PM (IST)
बिहार से अगवा दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ। बिहार से अगवा दलित किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। अपहर्ताओं के चंगुल में एक माह से छटपटा रही पीडि़ता किसी तरह छूटकर भागी तो पड़ोस के लोगों ने सच जाना। शाहजहांपुर पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की बरामदगी की सूचना बिहार पुलिस के जरिये पीडि़त परिवार को दे दी गयी है।

loksabha election banner

बंडा के गायत्री नगर निवासी राम सिंह की शादी बिहार के मोतिहारी जिला निवासिनी संजू से हुई है। आरोप है कि एक माह पूर्व बिहार गए दंपती ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। बंडा में अपने घर पहुंचे राम ङ्क्षसह उसकी पत्नी संजू ने किशोरी को बंधक बना लिया। किशोरी से राम सिंह व उसके परिचित दुष्कर्म करते थे। राम सिंह दुष्कर्म के एवज में लोगों से रुपये वसूलता था। रविवार तड़के 4 बजे पीडि़त किशोरी राम ङ्क्षसह के चंगुल से छूटकर पास के पहुंच गयी। सूचना पर पुलिस ने गायत्री नगर में दबिश देकर आरोपी राम सिंह उसकी पत्नी संजू को दबोच लिया। एसओ राजीव मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल कराया जा रहा है।

विरोध पर करता था मारपीट

राम सिंह की कैद से छूटने के बाद किशोरी ने महिला पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था। जब भी वह इसका विरोध करती तो वह उसके साथ मारपीट भी करता था। कई बार विरोध करने पर उसे तेजाब से जलाने का भी प्रयास किया गया।

बिहार पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

पश्चिमी चंपारण जिला निवासिनी किशोरी एक माह पूर्व अगवा हुई थी। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों ने इलाकाई थाने को इत्तला सिंह के पास एक दो वर्षीय मासूम बालक भी है। उसके बारे में लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मासूम को कहीं से अगवा कर लाया गया है। राम ङ्क्षसह उसकी पत्नी को बच्चा न होने से मासूम के बारे में लगाए जा रहे कयासों को बल मिल रहा है।

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बदायूं पुलिस ने कक्षा छह की बालिका से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गांव रूखरा के योगेंद्र को गांव बैरपुर से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अस्पताल में डीएनए सैंपल लेने के बाद उसे पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी ने अकेले ही घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। इधर बालिका की हालत में 24 घंटे बाद भी सुधार नहीं आया है। शनिवार सुबह दस वर्षीय बच्ची से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। एसपी ग्रामीण बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि पीडि़ता के स्वस्थ होने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

उन्नाव जंगल में किशोरी के शव अवशेष

उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र की ग्रामसभा बनी के मजरा मुस्कापुर से 31 अगस्त से लापता दूसरी किशोरी के शव अवशेष जंगलों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर कपड़ों से उसकी शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। ध्यान रहे, मुस्कापुर निवासी (16) पुत्री रमेश की पुत्री का तेजाब से जलाया हुआ क्षत-विक्षत शव बनी गांव के जंगल में खुटवा तालाब किनारे पेड़ में दुपïट्टे से लटका मिला था। खेतों में काम करने जा रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। घटना को बीते अभी 24 घंटे नहीं हुए थे कि उसकी एक अन्य नाबालिग रिश्तेदार 16 वर्षीय पूजा पुत्री हीरालाल के शव के अवशेष मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.