लखनऊ को चार नई ट्रेन की सौगात
भारतीय रेलवे दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद लखनऊ को चार नई ट्रेन की सौगात देगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज लखनऊ में इसकी घोषणा की। इसके साथ ही लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन को अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
लखनऊ। भारतीय रेलवे दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद लखनऊ को चार नई ट्रेन की सौगात देगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज लखनऊ में इसकी घोषणा की। इसके साथ ही लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन को अंतराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा लखनऊ में अपने एकदिनी दौरे पर थे। मनोज सिन्हा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण लखनऊ को चार नई ट्रेन देने की सौगात अभी रूकी है। लखनऊ को दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद चार ट्रेन का तोहफा मिलेगा। इनमें लखनऊ से नई दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन भी है। इसके साथ ही लखनऊ से काठगोदाम, लखनऊ से छपरा तथा लखनऊ से पुणे के बीच भी ट्रेन का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ-नई दिल्ली के बीच डबल डेकर ट्रेन को कमिश्नर सेफ्टी से अनुमति भी मिल चुकी है। लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को भी जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा।