गंगा दशहरा पर चार लोग नदी में डूबे
गंगा दशहरा पर्व पर आज लाखों लोगों ने आज प्रदेश की विभिन्न नदियों में डुबकी लगाई। इस दौरान फर्रुखाबाद तथा शाहजहांपुर में दो-दो लोग नदी में डूब गये। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी के शव निकाले गये।
लखनऊ। गंगा दशहरा पर्व पर आज लाखों लोगों ने आज प्रदेश की विभिन्न नदियों में डुबकी लगाई। इस दौरान फर्रुखाबाद तथा शाहजहांपुर में दो-दो लोग नदी में डूब गये। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी के शव निकाले गये।
फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के गांव खुडऩा धमगवां के रामनरेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राजन उर्फ अंजू बड़े भाई के साले कन्नौज के तालिग्राम के गांव किश्तियापुर निवासी 15 वर्षीय विजय लक्ष्मण पुत्र वीरेंद्र व रिश्तेदारों के साथ दशहरा पर ढाईघाट पर गंगा स्नान करने आये थे। स्नान करते समय विजय लक्ष्मण गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में राजन भी गहरे पानी में चले गये। जिससे दोनों लोग डूब गये। गोताखोरों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले।
शाहजहांपुर के मिर्जापुर के ढाईघाट पर आग गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करते समय डूबकर साले बहनोई की मौत हो गई। दोनों लोग फर्रखाबाद के रहने वाले है।