आगरा में आग की चपेट में पैसेंजर ट्रेन, आधा घंटा में स्थिति नियंत्रित
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के ताजनगरी आगरा में मौजूदगी के बाद भी आज एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 03:11 PM (IST)
लखनऊ। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के ताजनगरी आगरा में मौजूदगी के बाद भी आज एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
आगरा में आज बयाना-आगरा पैसेंजर ट्रेन संख्या 59555 के एक डिब्बे में फतेहपुर सीकरी के कोरई स्टेशन पर आग लग गई। डिब्बे में आग लगने के बाद यात्री दशहत में आ गये। यात्रियों में दहशत के चलते ट्रेन खाली हो गई। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी अग्निशमन यंत्र से एख डिब्बे में लगी आग पर काबू पा लिया। ट्रेन के डिब्बे के नीचे कंप्रेसर से आग लगी थी। आग बुझाने के बाद ही ट्रेन को आगरा रवाना किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें