आप नेता अलका लांबा के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज
लखनऊ। मोहनलालगंज में महिला के साथ दरिंदगी के मामले में उसकी निर्वस्त्र तस्वीरे सोशल मीडिया में पा
लखनऊ। मोहनलालगंज में महिला के साथ दरिंदगी के मामले में उसकी निर्वस्त्र तस्वीरे सोशल मीडिया में पोस्ट करने के मामले में 'आप' नेता अलका लांबा के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है। लांबा के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर समाज सेवी राकेश चौधरी ने तहरीर दी थी।
लखनऊ का मोहनलालगंज दरिंदगी कांड इस समय अंतरराष्ट्रीय समाचार जगत की सुखिर्यों में है। सोशल मीडिया पर भी इस कुकृत्य पर जोरदार बहस जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने दरिंदगी का शिकार बनी महिला की तमाम नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले को और हवा दे दी। सोशल मीडिया पर महिला की निर्वस्त्र तस्वीरों को देखकर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। करीब 20 वर्ष तक कांग्रेस में रहीं अलका लांबा दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष रहने के साथ ही एनएसयूआइ की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव भी रह चुकी हैं। इतने बड़े ओहदे संभालने के बाद भी लांबा ने सोशल मीडिया पर एक महिला के शव की निर्वस्त्र तस्वीरें सोशल मीडिया पर पेस्ट की हैं। अलका लांबा ने