यूपी में किसानों की मौत का सिलसिला जारी
लगातार बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के बाद प्रदेश व केंद्र सरकार की बेरुखी से उत्तर प्रदेश का अन्नदाता दम तोडऩे पर मजबूर है। उत्तर प्रदेश में रोज करीब एक दर्जन किसान फसलों के नुकसान के कारण मौत को गले लगा रहे हैं। माना जा रहा है प्रदेश में किसानों की
लखनऊ। लगातार बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के बाद प्रदेश व केंद्र सरकार की बेरुखी से उत्तर प्रदेश का अन्नदाता दम तोडऩे पर मजबूर है। उत्तर प्रदेश में रोज करीब एक दर्जन किसान फसलों के नुकसान के कारण मौत को गले लगा रहे हैं। माना जा रहा है प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा ïविदर्भ तथा आंध्र प्रदेश के किसानों को पीछे छोड़ देगा।
कानपुर देहात के सिकंदरा के दोहरापुर गांव में आज हार्ट अटैक से आज एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत में बर्बाद फसल को देखने के बाद घर लौट रहा था। उसकी सड़क के किनारे ही मौत हो गई। बरेली के भमौरा के कीरथपुर में हार्ट अटैक से एक किसान की मौत हो गई। किसान फसले बर्बाद होने से सदमे में था। बरेली के ही मीरगंज के बहादुरपुर गांव में किसान असगर शाह (55 वर्ष) की फसल खराब होने के सदमे में मौत हो गई। इसी तरह से मेरठ के फलावदा में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान बारिश में फसलें बर्बाद होने से सदमे में था।ï