Move to Jagran APP

युवा कार्यकर्ता ठान लें तो सत्ता में रहेंगे 25 साल : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गांव के अंतिम छोर तक विकास की लहर पहुंचाएगी। अमित शाह ने आज मथुरा के वृंदावन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Mar 2016 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 06 Mar 2016 10:31 AM (IST)
युवा कार्यकर्ता ठान लें तो सत्ता में रहेंगे 25 साल : अमित शाह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गांव के अंतिम छोर तक विकास की लहर पहुंचाएगी। अमित शाह ने आज मथुरा के वृंदावन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन करने के बाद युवाओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

अमित शाह ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना जरूरी है। सरकार ने भी तय कर लिया है कि गांव के हर कोने तक विकास काम दिखाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को पता है कि विकास का काम कहां-कहां होना है। इस बार बजट में कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनसे गांव के अंतिम छोर तक विकास होगा। फसल बीमा से किसानों के लिए समृद्ध के रास्ते खोले हैं। आज हम सबसे ज्यादा विकास करने वाला देश बन चुके हैं। देश के युवाओं के लिए क्या करना है। यह भी हमारी पार्टी ने तय कर लिया है। उन्होंने पार्टी की अन्य योजनाएं गिनाने के साथ बताया कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने कहा कि देश में अजीब बहस हुई। भारत के टुकड़े होंगे, शर्म आनी चाहिए। राहुल जी आपको पता नहीं है इस देश का युवा एक टुकड़ा नहीं करने देगा। जेएनयू मुद्दे पर उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की निंदा करते हुए सीधे सोनिया गांधी से प्रश्न दागा कि क्या वह अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष से सहमत हैं। शाह ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से इस बहस को आगे तक ले जाकर जगह-जगह सार्वजनिक रूप से कांग्रेसियों को इस प्रश्न पर कठघरे में खड़े करने की अपील की।

उन्होंने जेएनयू का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में राष्ट्र को तोडऩे वाले नारे लगते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वहां जाकर राष्ट्रविरोधी गतिविधि करने वाले लोगों का समर्थन करते हैं। राहुल गांधी कहते हैं उन्हें बोलने देना चाहिए, उन्हें सुनना चाहिए। मैं इस मंच से कांग्रेस अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या वह राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रोह को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कपड़े पहनाने कुत्सित प्रयास हो रहा है। अब भाजपा के कार्यकर्ता हर विश्वविद्यालय में जाकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएं।

उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस को स्पष्ट करना होगा की वो किसके साथ है। मोदी जी तो मनमोहन सिंह से कम विदेश गये हैं। मनमोहन के विदेश दौरे किसी को पता नहीं चलता जबकि मोदी के जाने शोर होता है। विदेश में मोदी या बीजेपी का स्वागत नहीं बल्कि देश की जनता का स्वागत होता है। मनमोहन टाइप्ड भाषण देते थे। कभी कभी तो पन्ना भी बदल जाते थे। मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ को भी राष्ट्रभाषा में सम्बोधित करते हैं। मोदी जी जहां जाते हैं वहां जमकर स्वागत सत्कार होता है। इसके साथ ही वह सभा को अपनी मातृभाषा में संबोधित करते हैं तब पूरे देश का सीना चौड़ा हो जाता है।

मोदी ही है जो गंगा किनारे जाकर आरती करते हैं। आप हमे मत समझाइये नेतृत्व कैसे होता है। हम चाहते हैं की यहां के युवा पूरी दुनिया में छा जायें।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने सबसे पहले देश की सीमा को सुरक्षित किया है। अब किसी में हिम्मत नहीं है की किसी का सर कलम करके ले जाए। उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन का वाहक है। सरकार बनने से ही हमारा काम सम्पन्न नहीं हो गया। भारतमाता को विश्व गुरु बनाना है। 25 वर्ष तक सरकार लाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा पर है। योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं पर है।

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 1950 में दस कार्यकर्ताओं से शुरू हुईं बीजेपी अब 11 करोड़ तक पहुंच गई। हम अलग प्रकार की पार्टी है। बीजेपी स्थापना का कारण एक विचार है। कोई राजनितिक मकसद से नहीं। कार्यकर्ताओं को इसी विचारधारा को आगे ले जाना है। युवा मोर्चा से कहना चाहता हूं की बीजेपी की सरकारें व्यक्ति के लिए नहीं बनती है। मोदी सरकार लोगो ले लिए काम करने वाली है। पहले ईएसआई सरकार थी दस साल तक पीएम मौन रहे है। हर मंत्री अपने को पीएम मानता था। पीएम को कोई पीएम नहीं मानता था। युवा आक्रोशित था। बीजेपी और मोदी पर भरोसा किया। दो साल में ही देश में चमत्कारिक परिवर्तन सामने आ रहे हैं।

उपलब्धियों का बखान, कार्यकर्ताओं से अपील

शाह ने मोदी सरकार की स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना आदि का जिक्र करते हुए युवा के विकास की चिंता करने वाली और जनधन, अटल पेंशन, प्रधानमंत्री किसान बीमा व ग्रामीण सड़क योजना आदि का उल्लेख करते हुए गरीब, किसान और गांव के विकासोन्मुख सरकार बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की वह अपने-अपने राज्य में मोदी सरकार की जन हित योजनाओं का प्रचार करने और अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ लें इसका प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास के मार्ग पर चलते हुए भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने का मोदी सरकार और भाजपा का संकल्प है। उसे पूरा करने के लिए कम से कम 25 वर्ष तक पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार चाहिए। उसके लिए युवा मोर्चा को कमर कस कर रखनी होगी।

हम क्यों अलग

जनसंघ के संस्थापक और वैचारिक दिशा देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि से शाह ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया कि हम अन्य राजनीतिक दलों से कैसे भिन्न हैं। उन्होंने कहा कि 1950 से आज तक के लंबे सफर में देश में न जाने कितने राजनीतिक दल बने और मिट गए। भाजपा लगातार प्रगति करती रही क्योंकि हम वैचारिक संगठन थे। जनसंघ की स्थापना एक ऐसे विचार की प्रतिस्थापना के लिए हुई थी जो देश की मिट्टी से संस्कृति से जुड़ा हो और महापुरुषों को अपना आदर्श मानती है। जनसंघ के जमाने से चाहे गौ हत्या विरोधी आंदोलन, गोवा, हैदराबाद की आजादी का आंदोलन हो या आपातकाल और अयोध्या आंदोलन हो सभी राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हुए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी राष्ट्रवादी विचारधारा के वाहक बन घर-घर और सभी जन-जन तक जाएं।

नमो विकास की नयी पहचान

भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि दीनदयाल के विचारों को लेकर कार्यकर्ता देश भर में जायें। उन्ही की भूमि पर अधिवेशन हो रहा है। कितने वर्ष पहले सरकार का विचार किया। नमो विकास की नयी पहचान है। इंडिया फस्र्ट उन्ही का नारा है। कोलकाता से कश्मीर तक एकता यात्रा निकली। लाल चौक पर झण्डा फहराया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यह करके दिखाया। एकता यात्रा के बाद चुनोती आई। केंद्र में घोटाले हो रहे थे। केंद्र की कांग्रेस सरकार को हमने बेनकाब किया। संसद घेराव किया। लाठियां खाई। आज तक मुकद्दमे झेल रहे हैं। हम यही नहीं रुके। सेवा,संघर्ष और बलिदान। भाजयुमो की नयी पहचान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.