Move to Jagran APP

इलाहाबाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेडख़ानी, साथियों को पीटा

विद्यालयीय ताइक्वांडो ट्रायल के दौरान आज इलाहाबाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़खानी की गई। साथी खिलाडिय़ों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इलाहाबाद के न्याय नगर स्थित महर्षि बाल्मीकि इंटर कॉलेज परिसर में नगर उत्तर विद्यालयीय ताइक्वांडो टीम का चयन ट्रायल था। बालिका वर्ग में जगत तारन

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 09:42 AM (IST)
इलाहाबाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेडख़ानी, साथियों को पीटा

लखनऊ। विद्यालयीय ताइक्वांडो ट्रायल के दौरान आज इलाहाबाद में राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़खानी की गई। साथी खिलाडिय़ों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इलाहाबाद के न्याय नगर स्थित महर्षि बाल्मीकि इंटर कॉलेज परिसर में नगर उत्तर विद्यालयीय ताइक्वांडो टीम का चयन ट्रायल था। बालिका वर्ग में जगत तारन गल्र्स इंटर कॉलेज की एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी शामिल थी। वह राज्यस्तरीय साथी खिलाड़ी के साथ ट्रायल स्थल से कुछ दूर बातचीत कर रही थी। तभी विद्यालय में घूम रहे शोहदों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर वे तमंचा निकाल कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए खिलाडिय़ों पर टूट पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.