Move to Jagran APP

ब्लाक प्रमुख चुनने को मतदान आज, सपा का पलड़ा फिर भारी

उत्तर प्रदेश में कल ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद तस्वीर और साफ हो गई। कहीं निर्विरोध चुने जाने की खुशी झलकी तो कहीं-कहीं पर कड़ी टक्कर सोच से ही प्रत्याशियों को पसीने छूटे। आज अन्य सीटों पर मतदान होगा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 11:59 AM (IST)
ब्लाक प्रमुख चुनने को मतदान आज, सपा का पलड़ा फिर भारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कल ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद तस्वीर और साफ हो गई। कहीं निर्विरोध चुने जाने की खुशी झलकी तो कहीं-कहीं पर कड़ी टक्कर सोच से ही प्रत्याशियों को पसीने छूटे। आज अन्य सीटों पर मतदान होगा है। कल भी सूबे में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का ही पलड़ा भारी रहा। नाम वापसी के बाद 385 लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।

loksabha election banner

प्रदेश के 74 जिलों में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव आज होगा। सूबे में अब 816 ब्लॉक में 1394 उम्मीदवारों में मुकाबला है। अभी तक 376 सीटों पर ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गये हैं। आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ब्लाक प्रमुख पद के चयन का मतदान होगा। आज ही शाम पांच बजे तक ब्लॉक प्रमुख चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

फैजाबाद में सात ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए आज कल 11 ब्लॉकों में से चार ब्लॉक पूरा से धर्मराज, तारुन से विजयप्रताप सिंह , अमानीगंज से रामप्रताप यादव व बीकापुर संतोष ङ्क्षसह को निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया गया। बाराबंकी में पूरेडलई से दीपक सिंह , सूरतगंज से लैला, मसौली से यासिर अराफात किदवई, सिरौलीगौसपुर से रामावती तथा बंकी से माया देवी, फतेहपुर से अनिल वर्मा, रामनगर से जगदीश का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बहराइच में को शिवपुर ब्लॉक में निर्विरोध चुनाव तय है। श्रावस्ती के पांच ब्लॉकों में तीन में सपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। हरिहरपुररानी में सपा प्रत्याशी अमित कुमार सिंह व बसपा प्रत्याशी मधु सत्या के बीच कड़ा मुकाबला है। इकौना में ब्लॉक प्रमुख व भाजपा प्रत्याशी मिथलेश पांडेय व सपा समर्थित उम्मीदवार विवेक कुमार सत्या आमने-सामने हैं। जमुनहा में सपा की ईरम वाल्मीकि, गिलौला में सपा शिवकुमारी वर्मा तथा सिरसिया में सपा मंजूर खां का निर्विरोध निर्वाचन तय है। रायबरेली में अमावां, शिवगढ, रोहनिया, जगतपुर, डीह, सरेनी तथा खीरों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो गए हैं। 11 ब्लाकों में मतदान होगा। मुख्य रूप से लालगंज में सरेनी विधायक देवेंद्र ङ्क्षसह के भाई अन्नतेश सिंह तथा बछरावां विधायक रामलाल अकेला के पुत्र विक्रांत अकेला का चुनाव रोचक होगा। अमेठी में बहादुरपुर ब्लॉक में भी सुनीता सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हो गई। बलरामपुर के नौ ब्लॉकों में से छह ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। जिसमें बलरामपुर सदर के साधना सिंह यादव, तुलसीपुर के शफीक अहमद, हरैय्या सतघरवा के उषा यादव, पचपेड़वा से अय्यूब खान शब्बू, उतरौला से लक्की खां गैंड़ास बुजुर्ग से कपूरा का चुना जाना तय है। लखीमपुर में 15 ब्लाकों वाले जिले में शनिवार को ही दस सीटों पर सपा समर्थित उम्मीदवारों का प्रमुख बनना तय हो गया है। पसगवां ब्लाक से भाजपा सांसद रेखा वर्मा की मां प्रमुखी की उम्मीदवार हैं। सुलतानपुर के लम्भुआ, भदैंया, पीपी कमैचा, कूरेभार, अखंडनगर व दोस्तपुर में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। जिनमें पांच सपा और एक बसपा के प्रत्याशी शामिल हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में कुल 98 पदों में से 38 पदों पर सपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। बाकी 60 पदों पर सात फरवरी को मतदान होगा। गोरखपुर में दो स्थानों पर नाम वापसी के बाद कुल 10 पदों पर सपा के उम्मीदवार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख हो गए। यहां कुल 19 पदों में से अब नौ पदों पर मतदान होगा। इसी तरह सिद्धार्थनगर में भी एक पर्चा वापस हो गया। यहां पर 14 पदों में अब सिर्फ पांच पदों पर चुनाव होगा।

प्रतापगढ़ के 17 ब्लाकों में से आठ ब्लाकों में निर्विरोध प्रमुख होना तय है। ऐसे में केवल नौ सीटों पर ही सात फरवरी को चुनाव होंगे। कुंडा व कालाकांकर ब्लाक में कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह समर्थक संतोष सिंह व बीएन सिंह के विरुद्ध कोई नामांकन नहीं हुआ था। बाबागंज में भी रघुराज समर्थक निवर्तमान प्रमुख पंकज सिंह की पत्नी बिंदू व बिहार में अनुभव यादव के मुकाबले नामांकन करने वाले प्रत्याशी ने कल नाम वापस ले लिया। यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। गौरा में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के बेटे पूर्णांशु ओझा, शिवगढ़ में शिवाकांत ओझा समर्थित भानुमती, संग्रामगढ़ में प्रमोद तिवारी समर्थित पूजा देवी कश्यप व सांगीपुर में प्रमोद समर्थित अशोक सिंह पहले ही जीत चुके हैं। इलाहाबाद में सात दावेदारों ने नाम वापस लिया। प्रतापपुर ब्लाक को छोड़ शेष 19 ब्लाकों में मतदान के जरिए प्रमुखी का फैसला होगा। इन सीटों पर कुल 48 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। कौशांबी में छह ने नामांकन वापस लिया। नेवादा और कौशांबी में पहले ही निर्विरोध प्रमुख निवार्चित हो चुके हैं।

वाराणसी की आठ सीटों में तीन पर सपा प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने के बाद शेष बची पांच सीटों पर दस उम्मीदवार मैदान में है। आजमगढ़ में शेष 18 ब्लाकों के लिए 42 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है। मऊ में फतहपुर मंडाव ब्लाक के बाद कोपागंज ब्लाक में भी आज सपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां बहू मंजू के पर्चा वापस लेने से सपा प्रत्याशी सास ललिता देवी अकेले चुनाव मैदान में हैं। बलिया में 10 ब्लाक प्रमुखों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष सात ब्लाकों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। गाजीपुर के 16 ब्लाकों में सात में सपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद नौ ब्लाक प्रमुखों के लिए 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। जौनपुर के 21 ब्लाकों में से 8 ब्लाकों में प्रमुख पद पर सपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध सुनिश्चित होने व एक ब्लाक रामनगर में निर्दल प्रत्याशी की जीत तय होने के बाद अब 12 ब्लाक प्रमुखों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। भदोही के छह में चार ब्लाकों से सपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी ने कर दी है।

फतेहपुर 13 ब्लाकों में पर्चा वापसी के बाद तीन और प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब मात्र छह ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए वोट पड़ेंगे। औरैया के बिधूना में एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद यहां सपा के प्रत्याशी राजेश सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। एरवाकटरा के सुमन दिवाकर, सहार से सुषमा यादव व अजीतमल से कमलेश कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इटावा में आठ ब्लाकों में से पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीन ब्लाकों में आज मतदान होगा। आठ ब्लाकों में सपा के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि महेवा, चकरनगर व बढ़पुरा में रविवार को चुनाव होगा। फर्रुखाबाद में शमसाबाद ब्लाक रानी देवी को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित किये जाने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही जिले में पांच ब्लाकों के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए हैं। अब रविवार को केवल मोहम्मदाबाद व कमालगंज ब्लाक में ही मतदान होगा। कानपुर देहात के झींझक में नामांकन के दौरान पथराव व फायङ्क्षरग करने की घटना के दूसरे दिन पीडि़त पक्ष निर्वाचन आयोग से शिकायत करने में लगा रहा, वहीं दूसरे पक्ष ने पेशबंदी करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सपा की बागी रेनू शर्मा के पति समेत पांच सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। एसपी ने उपद्रव को लेकर एसओ मंगलपुर अतर सिंह को निलंबित कर दिया है।

मुरादाबाद जिले में आठ ब्लॉकों पर बीस में से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। रामपुर के स्वार से सपा समर्थित उम्मीदवार कुबरा अंसारी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। उनके मुकाबले शमीम जहां और रेशमा ने नामांकन कराया था। शनिवार को दोनों ने नामांकन वापस ले लिया। बिलासपुर ब्लॉक से हरपाल ने भी नामांकन वापस लिया है। अब हरदेव और रविन्द्र कौर के बीच मुकाबला है। मिलक में संगीता ने पर्चा वापस लिया है। यहां ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार और प्रमोद गंगवार मुकाबले में हैं, जबकि चमरौआ और शाहबाद ब्लॉक में कोई भी नामांकन वापस नहीं हुआ है। अमरोहा के सभी छह ब्लाकों में सपा के प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। सम्भल जिले में सम्भल और पंवासा में किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। बाकी छह ब्लॉक में सपा समर्थक निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिए गये है।

आगरा के 15 ब्लॉक में से सात पर निर्विरोध चुनाव तय है। शनिवार को फतेहपुर सीकरी में सपा के टीकम सिंह और जगनेर में सपा के लक्ष्मण सिंह निर्विरोध चुन लिए गए। रविवार को आठ ब्लॉक में मतदान होगा। वहीं, सबसे कड़ा मुकाबला बरौली अहीर और पिनाहट ब्लॉक में माना जा रहा है। बरौली अहीर में पिछले दिनों प्रत्याशी गीता के पति लाखन सिंह के खिलाफ सदस्यों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यहां से सपा की सुनीता देवी मैदान में हैं। वहीं, पिनाहट में सपा के सुग्रीम सिंह और बसपा से जुड़े रहे राजेंद्र प्रसाद में मुकाबला है। उधर, एत्मादपुर ब्लॉक में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मैनपुरी में जिले के नौ ब्लॉकों में से सात में निर्विरोध चुनाव तय हो गया। मैनपुरी और सुल्तानगंज में रविवार को मतदान होगा। मैनपुरी में सपा के ही दो धुरंधर आमने-सामने हैं। वहीं सुल्तानगंज में गायब हुए 40 बीडीसी का पता नहीं चला है।

फीरोजाबाद में छह ब्लॉक में इकलौते नामांकन से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना जाना तय हो गया। वहीं सातवें ब्लॉक में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने से सपा को वॉक ओवर मिल गया। सिर्फ दो ब्लॉक में चुनाव होगा। अरांव ब्लॉक में सपा को भाजपा नेता पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू अमृता सिंह और जसराना में निर्दलीय प्रत्याशी आकृति यादव चुनौती दे रही हैं। सपा के खिलाफ मैदान में उतरीं इन दोनों ही प्रत्याशियों के परिजनों पर बीडीसी सदस्यों के अपहरण के दो-दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उधर, एटा और कासगंज में 11 विकासखंडों पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मुकाबला होगा। यहां सपा समर्थित उम्मीदवारों से ही निर्दलों का सीधा मुकाबला है। कासगंज में एक नामांकन वापस हुआ।

अलीगढ़ में सात ब्लॉक में मतदान होगा। पांच ब्लाकों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा चुके हैं। नाम वापसी के दिन लोधा ब्लॉक में मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से सपा के गिरीश यादव निर्विरोध चुने गए। चार शुक्रवार को ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। टप्पल ब्लॉक से भी एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। जवां, अकराबाद, गंगीरी, गौंडा, इगलास, टप्पल व खैर में मतदान होगा। हाथरस में नाम वापसी के बाद चार ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसमें हाथरस से अमर ङ्क्षसह पांडेय, मुरसान से रीना देवी, हसायन से श्वेता ङ्क्षसह व सिकंदराराऊ से संतोष चौधरी हैं। सासनी, सादाबाद व सहपऊ ब्लॉक में चुनाव होगा।

गाजियाबाद में पहली बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया। यहां सभी चारों ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गए। लोनी में अनुसूचित जाति की सुनीता देवी को निर्विरोध ब्लॉक चुन लिया गया। वहीं रजापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र यादव के भाई सुनील कुमार यादव को निर्विरोध चुन लिया गया।

मेरठ जिले के मेरठ, रोहटा, रजपुरा व माछरा ब्लॉक में क्रमश: नितिन कसाना, बॉबी, योगेंद्र व कौशल्या के अकेले प्रत्याशी होने के कारण सभी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गए। ये सभी प्रत्याशी सपा से समर्थित हैं। इसके अलावा आठ ब्लॉक में रविवार को मतदान होगा। बागपत जिले में बागपत, खेकड़ा, पिलाना व बिनौली के प्रमुख पद पर क्रमश: सुभाष गुर्जर, जितेंद्र धामा, अनीस यादव व प्रवीण तोमर को निर्विरोध चुना गया। इनमें सुभाष गुर्जर और अनीस यादव सपा समर्थित हैं। बड़ौत और छपरौली में चुनाव होना शेष है। बिजनौर में बुढऩपुर उर्फ स्योहारा ब्लॉक पर सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के पिता ऋषिराम यादव, नूरपुर से सपा प्रत्याशी अंशिका उर्फ स्वीटी के सामने पर्चा नहीं भरने के चलते निर्विरोध बनना तय है। अफजलगढ़ ब्लॉक से अंगूरी देवी भी निर्विरोध हो चुनी गई हैं। बाकी आठ ब्लाकों पर कड़ा मुकाबला है। मुजफ्फरनगर में सदर, चरथावल और मोरना में निर्विरोध निर्वाचिन तय हो गया है। शेष पर कल मतदान होगा।

सपा और भाजपा के विधायकों समेत कई पर मुकदमे दर्ज

बिजनौर में ब्लाक प्रमुख पद पर रार और तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। देर शाम ब्लाक प्रमुख पद के सपा प्रत्याशी की ओर से सदर विधायक रुचिवीरा, नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान एवं ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी अवधेश समेत कई और के खिलाफ अपहरण का प्रयास एवं फायरिंग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस ने भी कोटद्वार ओवरब्रिज पर जाम लगाने के मामले में दोनों विधायक, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद के निर्दलीय प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामाकंन कर लौटते समय ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी अवधेश एवं उनके समर्थकों पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट हमला कर दिया गया था। बाद में सदर विधायक रुचिवीरा, भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी ने कोटद्वार ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया था। इस प्रकरण में अवधेश के भाई बालेश की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी मकसूद, सपा जिला महासचिव महमूद कुरैशी, राहुल, लड्डन खां, भोपाल सिंह कन्हैया और 200 अज्ञात लोगों के अपहरण के प्रयास एवं फायङ्क्षरग की रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर सपा प्रत्याशी मकसूद ने देर शाम थाने में दी तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शुक्रवार दोपहर तहसील परिसर के बाहर खड़े ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी अवधेश एवं उसके समर्थकों ने उनके अपहरण का प्रयास करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस प्रकरण में अवधेश, बालेश, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, धीरेंद्र सिंह , इख्तियार, सोनू, सचिन, सदर विधायक रुचिवीरा, नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी अवधेश एवं उनके समर्थकों पर हमले के बाद कोटद्वार ओवरब्रिज पर उनके पक्ष के लोगों ने जाम लगा दिया था। इस प्रकरण में थाने में तैनात दारोगा विरेंद्र कुमार शर्मा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में सदर विधायक रुचिवीरा, नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, खुशनुद खां, ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी अवधेश, बालेश, संदीप, यशवीर, सुनील, सोनू, युसूफ, अय्यूब एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फायरिंग करते बीडीसी सदस्य को किया अगवा

जौनपुर के बजरंगनगर बाजार में दबंगों ने फायरिंग करते हुए लेवरुआ गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश सिंह को अगवा कर लिया। घटना के विरोध में एक गुट के लोगों ने सदस्य के परिवार के साथ चक्का जाम कर लिया। चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस सदस्य को वापस ले आई, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ। उधर, भदोही में भी लापता बीडीसी की पत्नी की शिकायत पर कल अधिकारियों व पुलिस की टीम भागदौड़ करती रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.