Move to Jagran APP

हर दिन ऊंचाई छूते गए सादगी पसंद डॉ. दिनेश शर्मा

सदन को चलाने में डॉ. दिनेश शर्मा दलगत राजनीति से भी अलग दिखे और किसी गलत काम को करने में अपनों को भी मना करने में कोई देर नहीं की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 01:40 PM (IST)
हर दिन ऊंचाई छूते गए सादगी पसंद डॉ. दिनेश शर्मा
हर दिन ऊंचाई छूते गए सादगी पसंद डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रथम नागरिक के रूप में मेयर की दूसरी पारी खेल रहे डॉ. दिनेश शर्मा अब उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। अपने दो बार के कार्यकाल में वह नगर निगम जैसे महकमे में बेदाग रहे। 
सभी दलों से सामंजस्य बनाकर नगर निगम सदन की कार्यवाही का संचालन शांतिपूर्वक से कराने की कला उनमे दिखी। सदन को चलाने में डॉ. दिनेश शर्मा दलगत राजनीति से भी अलग दिखे और किसी गलत काम को करने में अपनों को भी मना करने में कोई देर नहीं की। लिहाजा नगर निगम के अफसर भी किसी पत्रावली को मेयर तक भेजने से पहले कई बार परीक्षण करते हैं। राजनीति के व्यस्त समय के बाद भी लखनऊ विवि में शिक्षण कार्य को भी समय देने वाले दिनेश शर्मा ने दलीय स्तर पर भारी विरोध के बाद भी हर दिन ऊंचाइयों को छूने का काम किया। 
निर्विवाद बयान देने वाले दिनेश शर्मा को प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश गुजरात भाजपा का प्रभारी बनाने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अलावा उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया था। उन्हें 71 देशों की वल्र्ड मेयर कांफ्रेस में जे.सलम इजराइल में मोस्ट आनरेबिल मेयर का सम्मान भी दिया गया था। यूपी मेयर काउन्सिल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके डॉ. दिनेश शर्मा काफी मिलनसार हैं।
डॉ. शर्मा पत्नी जयलक्ष्मी शर्मा और छोटी बहन वंदना शर्मा के साथ ऐशबाग के मास्टर कन्हैया लाल रोड पर रहते हैं। उनका प्रोफेसर वाला सरकारी आवास लखनऊ विवि मार्ग पर है।
नाम: दिनेश शर्मा 
जन्मतिथि- 12-1-1964
पिता : स्वर्गीय केदारनाथ शर्मा
माता: स्व. शांति शर्मा
पत्नी: जयलक्ष्मी शर्मा 
शिक्षा
बीकाम के साथ कई विषयों में विशेष योग्यता के साथ लोक प्रशासन में उपाधि पत्र भी उन्हें मिली। उच्च कोटि शोध कार्य, विषय- भारत में कागज उद्योग वर्तमान स्थिति तथा समस्याएं (उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में) पीएचडी डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षाविद् के रूप में पांच पुस्तकों के लेखक तथा लगभग तीन दर्जन से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन भी किया। शोध पर्यवेक्षक के रूप में ग्यारह शोधार्थियों की पीएचडी उपाधि का सम्पादन भी किया। 
प्रशासनिक अनुभव
मेयर के साथ ही राष्ट्रीय युवा आयोग के सदस्य, पयर्टन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष के अलावा पूर्व सदस्य, संचालन समिति, राष्ट्र पुनर्निर्माण युवा वाहिनी, युवा एवं खेल मंत्रालय, पूर्व सदस्य विद्युत परिषद, लोक नायक शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआइपीई), ग्वालियर, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रथम एसोसिएशन खेल, नई दिल्ली (वित्त समिति), पूर्व सदस्य, संयोजन समिति, राष्ट्रीय युवा उत्सव, भारत सरकार, नई- दिल्ली, पूर्व सचिव, भारतीय शिक्षण मण्डल, कार्यालय संयोजक एवं सदस्य, अटल बिहारी वाजपेयी के लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति 2004, लखनऊ की 15 धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सदस्य व पदाधिकारी,  सदस्य, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, कार्यकारिणी समिति, सदस्य, संचालन समिति, माधव सेवा आश्रम, लखनऊ, उपाध्यक्ष, दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्व अध्यक्ष (तीन कार्यकाल) भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्व प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्व प्रबन्ध सम्पादक : सेवा चेतना पत्रिका, पूर्व सम्पादक :  धर्म कलियुग, अटेन्शन
विदेश यात्राएं : शोधार्थी के रूप में तथा सामाजिक व प्रशासनिक कार्य हेतु अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों तथा सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत करने तथा उद्बोधन के लिए अमेरिका, मारीशस, इजराइल तथा अन्य कई देशों की यात्राएं की।
मिले सम्मान 
वल्र्ड मेयर कांफ्रेंस, जेरूसलम इजराइल में 71 देशों के सम्मेलन में 'मोस्ट आनरेबिल मेयरÓ के सम्मान से सम्मानित। राज्यपाल (कुलाधिपति) द्वारा वर्ष 2001 में समाज की विशिष्ट सेवा एवं योगदान के लिए सम्मानित, इंटरनेशनल कौंसिल ऑन नेशनल यूथ पालिसी (वियना, आस्ट्रिया) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय युवा आयोग को युवाओं से संबंधित कार्य हेतु (आइसीएनवाइपी) अवार्ड से अलंकृत किया गया। यूनिवर्सल पीस फेडरेशन द्वारा 'शान्ति दूत' पुरस्कार,
सदस्यता
आजीवन सदस्य वल्र्ड एसोसिएशन फॉर वैदिक स्टडीज (वेवस्) यू.एस.ए.Ó। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.