डौंडिया खेड़ा को पर्यटन मानचित्र पर लाने की तैयारी
ंलखनऊ। करीब आठ महीने पहले एक हजार टन सोने के लिए दुनिया भर में चर्चा में आया उन्नाव के राजा रा
लखनऊ। करीब आठ महीने पहले एक हजार टन सोने के लिए दुनिया भर में चर्चा में आया उन्नाव के राजा राव रामबक्स सिंह की रियासत डौडिया खेड़ा को पर्यटन के नक्शे पर भी चमकाने का प्रयास की तैयारी है। इसके साथ सिद्ध पीठ मानी जा रही बक्सर की चंद्रिका पीठ को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी रूपरेखा बना ली है इसके लिए बजट का आवंटन भी कर दिया है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को दी गई है।
लखनऊ व कानपुर के बीच में उन्नाव में स्वतंत्रता की लड़ाई के गवाह व धर्मिक आस्था जुड़ी दर्जन भर से ज्यादा इमारतों और स्थानों को पर्यटन स्थल बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है। तीन साल पहले यहां आये तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने पर्यटन के विकास की घोषणा की थी लेकिन वह घोषणा जबानी रह गई है। बीते वर्ष सोना निकलने से चर्चा में आने के बाद उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने यहां के कई स्थानों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसमें डौैडिया खेड़ा, बक्सर की चंद्रिका देवी पीठ, बदरका का आजाद स्मारक आदि के विकास की योजना बनी थी। इसके तहत पहले चरण में डौडियाखेड़ा में विकास के लिए धन जारी हो गया है। प्रथम किश्त के रूप 276.40 लाख रुपए मिले हैं। इस पैसे से डौडिया खेड़ा किले का संरक्षण के साथ आस पास के इमारतों का जीर्णोद्धार, सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह चंद्रिका देवी मंदिर परिसर को खूबसूरत बनाया जाएगा।