मोदी सरकार कर रही फसल बीमा के नाम पर भ्रष्टाचारः राहुल
देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार फसल बीमा के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है।
लखनऊ (जेएनएन)। देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार फसल बीमा के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। किसानों का पैसा कट जाता है लाभ नहीं मिलता है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। मोदी ने किसानों को हित के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा किया मगर ढाई साल में नहीं किया।
मथुरा में कांग्रेस का नया पोस्टर, अब पंडित राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि अकेले मोदी कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार मिट गया जबकि पूरा देश कह रहा है नहीं मिटा। मै ऐसा वादा नही करुंगा। गीता में लिखा है सच बोलो। मेरी बस पर लिखा है, कर्ज माफ करुंगा वह करुंगा। भाजपा और आरएसएस के लोग दलाल हैं। वोट के लिए गाय और धर्म का फायदा उठाते है।
मोदी ने भूमि अधिग्रहण कानून भी रोका, यह भमि अधिग्रहण कानून कांग्रेस की देन है। प्रदेश के युवा नेता अखिलेश शासन में पूरी तरह फेल हो चुके हैं। अपने लोगों से जनता की गाढ़ी कमाई की लूट कराई। अब कांग्रेस ही प्रदेश को सुधार सकती है। बसपा नेता मायावती का हाथी तो किसानों की जमीन ही खा गया।
अब भाजपा सांसद हुकुम सिंह लेकर आ रहे कश्मीर टु कैराना
आधी-अधूरी सड़कों से हो रही देर
आज शाहजहांपुर खाट सभा में देर से पहुंचे राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने सड़कें और हाईवे बनवाए। नेशनल हाईवे फोरलेन करवा दिए लेकिन आज भी बहुत सारे काम अधूरे हैं। इसी को चलते सभा में पहुंचने में देर हो रही है।देखें तस्वीरें : सीतापुर में राहुल गांधी की बस पर फेंका गया जूता
आंगनबाड़ी आंदोलन की गूंज संसद में होगी
आज लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज किए जाने पर राहुल गांधी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि आंगनबाड़ी योजना इंदिरा जी ने शुरू की थी। आज इस योजना की दर्दशा है। मोदी और अखिलेश सुन नहीं रहे हैं। कांग्रेस इस मामले को लोकसभा में उठाएगी।