लखनऊ में दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम चालक ने टेंपो से लड़की को फेंका, मौत
टेंपो चालक ने कल देर रात लखनऊ के काकोरी के दुबग्गा में अपने साथियों के साथ टेंपो सवार एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के विरोध के कारण वह लोग अपने मकसद में नाकाम हो गए।
लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे बदमाशों ने हद कर दी। टेंपो चालक ने कल देर रात लखनऊ के काकोरी के दुबग्गा में अपने साथियों के साथ टेंपो सवार एक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया।
इस घृणित कार्य में नाकाम बदमाशों ने लड़की को चलती टेंपो से फेंक दिया, जिसकी आज इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बदमाश फरार हैं और पुलिस लकीर पीटने में लगी है। घायल युवती की ट्रामा सेंटर में मौत। घरवालों ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
लखनऊ के कालीचरण डिग्री कालेज में बीएम प्रथम वर्ष की छात्रा सेल्स गर्ल का भी काम करती है। वह कल देर रात टेंपों से अपने घर जा रही थी। दुबग्गा में टेंपो सवार कुछ बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के विरोध के कारण वह लोग अपने मकसद में नाकाम हो गए।
इसके बाद बदमाशों ने लड़की को डेंटल कालेज के बाद चलती टेंपो से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से चोटिल लड़की की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की के परिवार के लोगों ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि बदमाश टैपों को डेंटल के आगे खाई में छोड़ कर भाग गए हैं। पुलिस टेंपो को मडिय़ांव थाने पर लाई है।
दुबग्गा थाना क्षेत्र में आवास विकास की आम्रपाली योजना निवासी लड़की राजाजीपुरम किसी काम से गई थी। उसके घर के लोग दुबग्गा पर उसका इंतजार कर रहे थे। लड़की ने घर के लोगों को बता दिया था कि वह टेंपो से घर लौट रही थी। जब टेंपो वाले ने स्टाप पर टेंपो नहीं रोका तो युवती ने शोर मचा दिया।
घर के लोगों ने बाइक से टेेपो का पीछा किया। टेंपो चालक ने लड़की को मडिय़ांव थाना क्षेत्र में फेंक दिया और डेंटल कालेज के पास टेंपो को छोड़कर भाग गया।Lucknow: 19-year-old girl dies after she was molested & thrown out of moving autorickshaw on Friday. 2 accused arrested(pic-arrested driver) pic.twitter.com/0lP0IJ5q9u— ANI UP (@ANINewsUP) June 25, 2017
टेंपो संख्या यूपी 34 टी-4410 स्वर्गीय राजू के नाम पर पंजीकृत है। उनको उनकी बेटी पप्पू से चलवाती है।