Move to Jagran APP

कांग्रेस खात्मे की ओर बढ़ी : सतपाल महराज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता व सांसद सतपाल महाराज का कहना है कि कांग्रेस समाप्ति की आ

By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 04:28 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 04:28 PM (IST)
कांग्रेस खात्मे की ओर बढ़ी : सतपाल महराज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता व सांसद सतपाल महाराज का कहना है कि कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ रही है और अब देश में मोदी की लहर है। हाल में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का चुनाव प्रचार करने को डेरा डाले हैं।

loksabha election banner

सतपाल महाराज ने कांग्रेस को जमकर कोसा और भाजपा का गुणगान किया। नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बताते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियां देश बचाने के लिए उपयुक्त है। इसी भावना से मैं भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी से जुड़ा हू। देश की सुरक्षा के लिए मोदी का प्रधानमंत्री बनाना अतिआवश्यक है क्योंकि एक तरफ चीन है और दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत को घेरे है। देश सर्वोपरि है और देश को केवल मोदी ही बचा सकता है। उन्होंने गुजरात के महात्मा गाधी व सरदार पटेल से मोदी को जोड़ते हुए कहा कि मोदी ही देश को सुरक्षा, रोजगार, मंहगाई को रोकने व विकास की ओर ले जाने का काम कर सकते है। इसीलिए हर वर्ग, युवा, महिला, व्यापारी हो या किसान देश का बच्चा बच्चा मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने उत्तराखंड की सरकार गिरने जैसे सवालों को टाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.