Move to Jagran APP

पीएम मोदी के साथ योग करेंगे सीएम योगी और उनके दोनों डिप्टी

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री योग करेंगे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 18 Jun 2017 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 09:29 PM (IST)
पीएम मोदी के साथ योग करेंगे सीएम योगी और उनके दोनों डिप्टी
पीएम मोदी के साथ योग करेंगे सीएम योगी और उनके दोनों डिप्टी

लखनऊ (जेएनएन)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री योग करेंगे। दरअसल व्यवस्था थी कि उस दिन केंद्र और प्रदेश के मंत्री जिलों में जाकर योग करेंगे। अब प्रधानमंत्री के साथ बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री श्रीपदयशो नाईक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी भी योग करेंगे। 

loksabha election banner

 तस्वीरों में देखें-राजधानी की कारपेट पर योग के आसन

भाजपा के प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने रविवार को बताया कि योग दिवस पर केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी भी जिलों में सहभागिता करेंगे। कहा, मोदी के प्रयास से भारतीय सांस्कृतिक थाती योग को विश्व ने स्वीकार किया है। भाजपा कार्यकर्ता इस विश्व उत्सव को मनाने में जोर-शोर से जुटेंगे। योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री उमाश्री भारती झांसी महानगर, कलराज मिश्र देवरिया, मनोज सिन्हा वाराणसी, संतोष गंगवार बरेली, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय गोरखपुर, कृष्णाराज आगरा और अनुप्रिया पटेल मीरजापुर में योगी करेंगी। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवं राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश गाजियाबाद महानगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर नोएडा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आगरा महानगर के योग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

 यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार कराने जा रही एक और सीबीआइ जांच

प्रदेश सरकार के मंत्रियों में स्वतंत्र देव सिंह इटावा, अनुपमा जायसवाल शामली, श्रीकांत शर्मा बिजनौर, महेन्द्र सिंह मुरादाबाद, सिद्धार्थनाथ सिंह बस्ती, धर्मपाल सिंह गोरखपुर, सतीश महाना फैजाबाद, सुरेश राणा बलरामपुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, सुरेश खन्ना गाजियाबाद, नंदगोपाल गुप्ता नंदी रायबरेली, रीता बहुगुणा सीतापुर, गुलाबो देवी लखीमपुर, दारा सिंह चौहान बाराबंकी, रणवेन्द्र प्रताप सिंह श्रावस्ती, भूपेंद्र चौधरी मथुरा, नीलकंठ तिवारी फीरोजाबाद, उपेंद्र तिवारी हाथरस, गिरीश यादव मैनपुरी, सुरेश पासी कासगंज, लक्ष्मीनारायण चौधरी शाहजहांपुर, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, चेतन चौहान, सिद्धार्थनगर, संदीप सिंह कन्नौज, राजेन्द्र सिंह मोती झांसी, मनोहर लाल कोरी हमीरपुर, जयकुमार सिंह जालौन, ब्रजेश पाठक गाजीपुर, मोहसिन रजा अमेठी, अर्चना पाण्डेय सोनभद्र, ओमप्रकाश राजभर अमरोहा, सत्यदेव पचौरी हापुड़, जयप्रताप सिंह गौतमबुद्धनगर, एसपी सिंह बघेल बागपत और बलदेव सिंह औलख संभल में योग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसी तरह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी प्रतापगढ़ में रहेंगे। सभी प्रदेश पदाधिकारियों के लिए भी जिले आवंटित किए गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.