मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं की पहली पसंद : रजा मुराद
फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने आज मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद अखिलेश यादव को युवा वर्ग की पहली पसंद बताया।
लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने आज मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद अखिलेश यादव को युवा वर्ग की पहली पसंद बताया। कहा कि वह देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। कहा कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की प्रदेश सरकार की नई फिल्म नीति के कारण अब यहां पर फिल्म निर्माण के लिए बेहतर माहौल है। मुराद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं को राज्य में शूटिंग करने पर सरकार द्वारा की जा रही मदद की जानकारी दी है, इससे प्रदेश की ब्रांडिंग होंगी।
पढ़ें- समाजवादी पार्टी तथा परिवार में सब ठीक है : शिवपाल सिंह यादव
उत्तराखंड के सीएम से मिले गौरव
उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने गत दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर दोनों राज्यों के फिल्म विकास पर संयुक्त प्रयास किये जाने पर चर्चा की। दावा किया गया है कि उत्तराखंड सरकार ने उप्र की फिल्म नीति के अच्छे बिंदुओं को शामिल करना चाहते हैं।