Move to Jagran APP

सीएम अखिलेश यादव ने बलिया पर की सौगातों की बौछार

उत्तर प्रदेश का बलिया जिला काफी महत्वपूर्ण बन गया। आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया जिले पर सौगातों की बौछार कर दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 02 May 2016 10:28 AM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 01:27 PM (IST)
सीएम अखिलेश यादव ने बलिया पर की सौगातों की बौछार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का बलिया जिला काफी महत्वपूर्ण बन गया। आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया जिले पर सौगातों की बौछार कर दी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास पर तो नहीं पर कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष बहुत तंज कसता है। यह मौका भी अब उसके हाथ आने वाला नहीं क्योंकि अब जरूरतमंदों को थाने पर जाने की जरूरत नहीं होगी, पुलिस स्वयं उस तक पहुंचेगी। अब समाजवादी एंबुलेंस की तरह 15 मिनट के अंदर पुलिस जरूरतमंदों के यहां दस्तक देगी। योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी जुलाई से यह प्रभावी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आज बैरिया में कल प्रधानमंत्री की सभा का जवाब देते नजर आए, जिसमें उन्होंने कई योजनाओं शुरू कर विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि सपा के चार साल की तुलना काम के आधार पर केंद्र के दो साल के कार्यकाल से की जा सकती है। हमने सीमित संसाधनों में बहुत विकास किया है। हमें लगा था कि केंद्र में भाजपा की सरकार आएगी तो उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ेगा, लेकिन हुआ उलटा। अब बजट में काफी कटौती की गई। केंद्रीय मद कम की गई।

अखिलेश ने पीएम की बिजली सुधार को लेकर दावों के जवाब में कहा कि हम उत्पादन बढ़ा रहे हैं। चार साल में हमनें उपकेंद्रों को खोला है जितना किसी सरकार ने नहीं किया होगा। हमने आजमगढ, बलिया समेत कई जिलों में भूमिगत बिजली को विस्तार दिया है। गाजीपुर में चुनाव होने के कारण कार्य नहीं हुआ लेकिन यहां भी होगा।

मायावती की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि बुआ कहती हैं कि सड़के हमारे सपने थे। बुआ ने सड़कों पर पैसा लुटाया। जमीन हड़पी गई तो कुछ सड़के बनीं। सपा ने सड़क बनाने को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा किसानों को दिया। आगरा से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे का कार्य हुआ। उसे बलिया तक लाएंगे। रफ्तार होगी तो ही प्रदेश की तरक्की होगी। हम सड़कें उद्योगपतियों को नहीं दे रहे हैं। हम मंडी बना रहे हैं। डिजिटल इंडिया वाले लैपटाप पर तंज कसते हैं। किंतु हमने होनहारों को लैपटाप व कन्या विद्याधन देकर भविष्य सुधारा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्र की उज्ज्वला योजना पर कहा कि सिलेंडर तो मिल जाएंगे, उसे भराएंगे कैसे। वैसे प्रदेश सरकार समाजवादी पेंशन दे रही है। तीस लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी जा रही है। उसे 55 लाख किया जाएगा। केंद्र की पेंशन कब तक मिलेगी। इसकी समीक्षा करनी होगी। हमारी तो पेंशन खाते में जा रही है। किसान दुर्घटना बीमा योजना का विस्तार करने जा रहे हैं। अभी तक किसान की मौत होने पर मुआवजा मिलता था। घायल होने पर किसान को मुआवजा मिलेगा। इतना ही नहीं परिवार के आश्रित को लाभ मिलेगा। हम यहां इस बात की तुलना करने नहीं आएं कि हमारी नदी यह, वह उनकी नदी। पुलिस भर्ती को और विस्तार देंगे। आजमगढ चीनी मिल समेत अन्य उपलब्धियां भी मुख्यमंत्री ने गिनाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.