Move to Jagran APP

पढ़ें -जागरण फोरम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल-जवाब

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार सालों के शासन में अब और परिपक्व नजर आते हैं। न विवाद भरे मुद्दों पर बातचीत से परहेज और न ही जवाबों में हिचकिचाहट।

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 05:31 AM (IST)
पढ़ें -जागरण फोरम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल-जवाब

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार सालों के शासन में अब और परिपक्व नजर आते हैं। न विवाद भरे मुद्दों पर बातचीत से परहेज और न ही जवाबों में हिचकिचाहट। वे मानते हैं कि देश के विकास की राह उत्तर प्रदेश से ही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी कदम आगे खींचने पड़ते हैं तो कभी पीछे। जागरण फोरम में उन्होंने खुलकर लोगों के जवाब दिए-

loksabha election banner

बलराम यादव की मंत्रिमंडल से रुखसती की वजह?

-अगर आपको हाई जंप करना है तो थोड़ा पीछे जाकर दौड़ लगानी पड़ती है। यह लोकतंत्र है। इसमें कभी दो कदम आगे और दो कदम पीछे खींचना पड़ता है। लेेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि मीडिया में यह प्रचार किया जा रहा है कि यह सारा ड्रामा मुलायम परिवार ने जानबूझकर किया है। क्या जिस घटना का सबसे ज्यादा नुकसान हमें हुआ, उसे हम जानबूझकर करेंगे?

अगले चुनाव में आपकी लड़ाई किससे है?

-हमारी लड़ाई किसी से नहीं है। हम नंबर वन है। अब यह विरोधी तय करें कि उनकी लड़ाई किससे है। अभी हाल में एक सर्वे आया जिसमें मुझे तो बहुत अच्छे नंबर दिए गए लेकिन सरकार को कम। इस सर्वे के बाद से ही बसपा के टिकट के भाव बढ़ गए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गुंडों के भय से हिंदुओं का पलायन हो रहा है? इसे रोकने के लिए क्या करेंगे?

- इस पलायन में कितनी सच्चाई है, यह किसी से छिपी हुई नहीं है। इस सूची को बनाने वाले सांसद हुकुम सिंह ने यह सूची तब बनाई थी, जब वो मेरी बुआ से राखी बंधवाने गए थे। कहने का अर्थ यह है कि यह सूची काफी पुरानी है। सभी जगह गांवों से शहरों की ओर पलायन हो रहा है और उसकी कई वजहें हैं।

बनारस के विकास को गति देने के लिए क्या करेंगे?

- लखनऊ और कानपुर के बाद बनारस में मेट्रो रेल दौड़ाने का लक्ष्य है। हमने डीपीआर बना कर भेज दिया है। बनारस को आसपास से जोडऩे वाली सड़कें चार लेन की कर दी गई हैं। बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हुई है। वरुणा नदी की सफाई का काम चल रहा है। घाटों के सौंदर्यीकरण में भी हम हाथ बटा रहे हैं।

-प्रदेश के व्यापारियों के खिलाफ अपराध में वृद्धि हुई है। इसकी रोकथाम के लिए क्या करेंगे?

- इसके लिए ही डायल 100 योजना शुरू की गई है। शिकायत मिलती थी कि इस नंबर पर फोन करने पर पुलिसवाले सहयोग नहीं करते और उल्टे गालियां बकते हैं। इसलिए हमने फोन सेवा को रिसीव करने का काम महिलाओं के जिम्मे कर दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआइडीसी) में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इससे उद्यमियों को कैसे निजात दिलाएंगे?

- इसमें दोराय नहीं है कि भ्रष्टाचार है। लेकिन इससे हम और आप मिलकर लड़ेंगे तभी कामयाबी मिलेगी। तकनीक भी इसमें मदद कर सकती है। मसलन, हमने फायर की एनओसी के लिए 15 दिन का समय तय कर दिया। अगर निर्धारित अवधि में एनओसी नहीं मिलती है तो उसे स्वीकृत मान लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.