केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति को गोरखपुर में नहीं मिला प्रोटोकाल
गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतरीं केंद्रीय मंत्री को गोरखपुर में कोई प्रोटोकाल नहीं मिला। वह करीब एक घंटा ïअपने कुछ लोगों के साथ रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रहीं।
लखनऊ। गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर आज सुबह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति को एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतरीं केंद्रीय मंत्री को गोरखपुर में कोई प्रोटोकाल नहीं मिला। वह करीब एक घंटा ïअपने कुछ लोगों के साथ रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रहीं।
केंद्रीय खाद्य व प्रसंस्करण राज्य मंत्री तथा फतेहपुर से भाजपा की सांसद साध्वी निरंजना ज्योति को आज सुबह गोरखपुर में गाड़ी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। महराजगंज जिले के फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए पहुंचीं केंद्रीय मंत्री के स्वागत में न कोई प्रशासनिक अफसर मौजूद थे और न वाहन ही आया था। उस समय कोई भाजपाई भी नहीं पहुंचा था। करीब आधा घंटा तक स्टेशन पर ही उन्होंने वाहन का इंतजार किया। इस दौरान भाजपा नेता चिरंजीव चौरसिया ने प्रशासन को मंत्री के स्टेशन पर इंतजार करने की सूचना दी। उन्होंने मंत्री के प्रोटोकॉल का पालन न करने का आरोप राज्य सरकार और प्राशासन पर लगाया।