दूसरी के चक्कर में गायब कर दी पहली पत्नी
एटा में एक व्यक्ति ने दूसरा विवाह करने के लिए अपनी पत्नी को गायब कर दिया। पत्नी के भाई ने विवाहिता को प्रताडि़त करने और गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
लखनऊ। एटा में एक व्यक्ति ने दूसरा विवाह करने के लिए अपनी पत्नी को गायब कर दिया। पत्नी के भाई ने विवाहिता को प्रताडि़त करने और गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
एटा के रिजोर थानांतर्गत गांव खेडिय़ा के मकसूद पुत्र शमसुद्दीन ने तहरीर दी है कि कि उसकी बहन शीबा की शादी बदायूं के दातागंज के रफत अली के साथ चार वर्ष पहले हुई थी। रफत ने सबको अंधेरे में रखा, एक पत्नी पहले से ही उसके साथ थी पर खुलासा तीन वर्ष बाद हुआ। ससुरालीजन शीबा को प्रताडि़त कर रहे थे, आरोप है दहेज भी मांगा जा रहा था।
छह माह पहले पति ने उसे घर से निकाल दिया तब से वह मायके में रह रही थी। आठ फरवरी को रफत अली समझौते के चलते मायके से बुलाकर ले गया। तभी से विवाहिता गायब है। मकसूद ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को गायब कर दिया गया है। उसके साथ कोई अनहोनी घट चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।