बरात न लाने वाले दूल्हे के खिलाफ मुकदमा
लखनऊ। मैनपुरी के बेवर में बुधवार को शादी के दहेज में कार की माग पूरी न करने पर बरात
लखनऊ। मैनपुरी के बेवर में बुधवार को शादी के दहेज में कार की माग पूरी न करने पर बरात न लाकर लोभी पिता-पुत्र फंस गए हैं। लड़की के पिता ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गाव नगला सेवा लायकपुर के रक्षपाल सिंह शाक्य ने थाना बेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी पुत्री का रिश्ता एटा के अलीगंज के गाव नगला उम्मैन निवासी सौदान सिंह शाक्य के बेटे धमर्ेंद्र सिंह के साथ तय किया था। 13 नवंबर को बरात आनी थी, लेकिन लड़के वाले बरात लेकर नहीं पहुंचे। रक्षपाल के मुताबिक, लड़के वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में पहले कार माग रहे थे, बाद में बाइक और पचास हजार रुपये की माग की। यह पूरी करने के बाद भी बरात नहीं लाए। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि बुधवार को जब देर रात तक बरात नहीं पहुंची, तो लड़की ने शादी के लिए पहने गए कंगन उतार फेंके। दहेज लोभी लड़के से शादी करने से ही इन्कार कर दिय। उधर, लड़के के पिता ने बेटे का अपहरण हो जाने का बहाना बनाया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर