लखनऊ में भाई ने लूटी बहन की अस्मत
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने भाई-बहन का रिश्ता कलंकित कर दिया। युवक ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज की गई है। अब पुलिस आरोपी को खोज रही है।
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने भाई-बहन का रिश्ता कलंकित कर दिया। युवक ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज की गई है। अब पुलिस आरोपी को खोज रही है।
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में परसों रात एक युवक नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। उस समय घर में उसकी 16 वर्षीय बहन के अलावा कोई नहीं था। बहन ने भाई को अधिक शराब पीने से मना किया तो आरोपी क्रोधित हो गया और उसके साथ मार-पीट करने लगा।ï इसके बाद उसने बहन को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। इस बीच पीडि़ता ने दिल्ली में रहने वाले अपने बड़े भाई के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसके बाद परिवार वालों ने उसका दो दिन तक इंतजार करने के बाद बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह पर दबिश डाल रही है।