डकैत बलखडिय़ा का भाई कल्लू पटेल चित्रकूट में गिरफ्तार
डकैत बलखडिय़ा के भाई कल्लू पटेल को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह पांच हजार के इनामी है और हत्या व अपहरण जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। चित्रकूट के बरूई क्षेत्र में बहिलपुरवा के रहने वाले कल्लू को पहाड़ी क्षेत्र सुरसेन चौराहे पर पकड़ा गया।
लखनऊ। डकैत बलखडिय़ा के भाई कल्लू पटेल को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह पांच हजार के इनामी है और हत्या व अपहरण जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। चित्रकूट के बरूई क्षेत्र में बहिलपुरवा के रहने वाले कल्लू को पहाड़ी क्षेत्र सुरसेन चौराहे पर पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कल्लू बलखडिय़ा का सगा भाई है। वह गिरोह का सदस्य भी है। ज्यादातर समय गांव व आसपास स्थानों पर रहता था लेकिन जरूरत पर वह गिरोह के साथ रहकर वारदात करता था। 30 मार्च को लखनपुर गांव में वृंदावन पटेल व सुल्ताना की हत्या कर लाइसेंसी बंदूक लूटने की घटना वह शामिल था। 16 जुलाई, 2014 को द्वारिका यादव का अपहरण भी इसी ने गिरोह के साथ मिलकर किया था। भरतकूप व मारकुंडी क्षेत्र के जंगलों में हुई पुलिस से तीन मुठभेड़ों में भी यह था। बलखडिय़ा गिरोह की अग्रिम योजनाओं की जानकारी इसे भी रहती थी।