Move to Jagran APP

ब्रजेश पाठक को पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभारेगी भाजपा

बसपा से भाजपा में आए पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक को पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभारा जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 07:58 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:02 PM (IST)
ब्रजेश पाठक को पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभारेगी भाजपा

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। बसपा से भाजपा में आए पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक का आज पार्टी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। चारबाग से भाजपा मुख्यालय तक कई घंटे में पहुंचे पाठक को जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। मुख्यालय पर आयोजन से भाजपा ने संकेत दे दिया कि ब्रजेश को पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के रूप में उभारा जाएगा।

loksabha election banner

पाठक के जाने से गड़बड़ा जाएगी बसपा की सोशल इंजीनियरिंग

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के हिस्सा बने ब्रजेश पाठक बसपा का खात्मा करेंगे। उन्होंने आजमगढ़ में बसपा की रैली को फ्लाप बताते हुए कहा कि आगरा की रैली में ब्रजेश पाठक की वजह से भीड़ जुट गयी थी। यह पहले ही भाजपा में आ जाते तो आगरा की रैली भी फ्लाप होती। केशव ने 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर बुआ-भतीजे के भ्रष्टाचार की जांच कराने और जेल भेजने की बात दोहरायी। केशव ने ब्रजेश का महत्व बढ़ाने में कोई कोताही नहीं की। उनके स्वागत में ब्राह्मण नेताओं को विशेष रूप से पार्टी ने आगे किया।

मायावती को एक और झटका, ब्रजेश पाठक भाजपा में शामिल

चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रदेश संगठन के प्रतिनिधि के रूप में महामंत्री विजय बहादुर पाठक को स्वागत के लिए भेजा गया। केंद्रीय मंत्री महेन्द्र पांडेय विशेष रूप से आमंत्रित किये गये थे जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा भी इस समारोह के अहम हिस्सा बने। शर्मा ने कहा कि सबका साथ और सबका उत्थान चाहने वाला ही ब्राह्मण है और ब्रजेश पाठक में यह भावना भरी है। ब्राह्मण स्वाभिमान को बचाने के लिए भाजपा में आकर सबका सम्मान बढ़ाया है।

लिखी किताब, 'क्या थी भूमि अधिग्रहण बिल के पीछे की राजनीति'

केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने ब्रजेश के छात्र जीवन से लेकर संसद तक के संघर्ष की गाथा सुनायी। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, राकेश त्रिवेदी, महामंत्री अनुपमा जायसवाल, कांता कर्दम और प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला समेत कई महत्वपूर्ण लोगों ने ब्रजेश का स्वागत किया। संचालन विजय बहादुर पाठक ने किया। ब्रजेश के साले पूर्व एमएलसी अरविन्द त्रिपाठी उर्फ गुड्डू ने भी कार्यक्रम में सक्रियता दिखाई। ब्रजेश के आने से चंद मिनट पहले ही भाजपा मुख्यालय से प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर चले गये थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.