दिल्ली में जोड़-तोड़ से सरकार बनाएगी भाजपा : शुक्ला
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला का आरोप है कि दिल्ली में भारतीय जनता पाट
लखनऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला का आरोप है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जोड़-तोड़ कर सरकार बनाएगी। कानपुर में श्री शुक्ल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को किसी का भी समर्थन नहीं मिलेगा। जनता ने जब नकार दिया तो फिर भाजपा बैक डोर से सरकार बनाने की जुगत में हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब कोई समर्थन नहीं देगा तब भाजपा सरकार कैसे सरकार बना सकती है। इससे तो साफ हो रहा है कि जोड़-तोड़ होगी और धनकुबेरों की पार्टी भाजपा ने विधायकों को खरीदने के लिए अपना खजाना खोल रखा है। उन्होंने कहा कि मैं उप-राज्यपाल को सचेत करना चाहता हूं कि वो भाजपा के सरकार बनाने के फार्मूला पर बारीक नजर रखे। उप-राज्यपाल की ऐसी स्थिति में भूमिका बेहद निर्णायक होगी। उनको देखना होगा सरकार बनाने के दौरान कहीं संविधान की किसी मान्यता का उल्लंघन न हो।
कांग्रेस की आगे की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में रहने तो तैयार है। जिस राज्य में हमारी सरकार है वहां पर विकास का कार्य चरम पर है। कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया।