जाति-धर्म से तय की जा रही मौतों की कीमत : बाजपेयी
प्रदेश में होने वाली मौतों की कीमत जाति-धर्म के आधार पर तय की जा रही है, जो कतई बर्दाश्त नहीं है। मुआवजा वितरण में समान व्यवहार होना चाहिए। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को आगरा और एटा के दौरों में कहीं।
लखनऊ। प्रदेश में होने वाली मौतों की कीमत जाति-धर्म के आधार पर तय की जा रही है, जो कतई बर्दाश्त नहीं है। मुआवजा वितरण में समान व्यवहार होना चाहिए। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को आगरा और एटा के दौरों में कहीं।
प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगी। फर्रुखाबाद में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि 2017 में पार्टी अपने दम पर उत्तर प्रदेश में बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहद ही खराब है। इसका लाभ हमको उत्तर प्रदेश के चुनाव में मिलेगा। बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन संभव नहीं होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज के जिला व पुलिस प्रशासन पर सपा के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है।